फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Haryana: Vinesh stopped the convoy and took three injured youths to the hospital

Haryana: काफिला रोककर विनेश ने सड़क पर घायल पड़े तीन युवकों को अस्पताल पहुंचाया

Sat, 28 Sep 2024 09:12 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, जुलाना, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जुलाना, जींद (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 28 Sep 2024 09:12 PM IST
सार

युवक मालवी और जुलाना के बीच संतुलन बिगड़ने से सड़क पर गिर गए थे। विनेश फोगाट मालवी गांव में प्रचार के लिए गई हुईं थीं।

विज्ञापन
Haryana: Vinesh stopped the convoy and took three injured youths to the hospital
एक घायल युवक को खुद सड़क से उठाती विनेश फोगाट। - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा के जींद के जुलाना विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी विनेश फोगाट ने सड़क दुर्घटना में घायल तीन युवकों को अस्पताल पहुंचा। शनिवार को विनेश फोगाट मालवी गांव में प्रचार के लिए गई हुईं थीं। जब वह लौट रही थीं तो मालवी व जुलाना के बीच उनके काफिले के सामने एक बाइक गिरी दिखाई दी।

विज्ञापन


विनेश फोगाट ने गाड़ी रुकवाकर सड़क पर गिरे युवकों को उठाया और उनका हालचाल पूछा। इसके बाद उन्होंने अपनी गाड़ी में घायल युवकों को बैठाकर जुलाना के अस्पताल में पहुंचाया। युवकों की हालत ज्यादा खराब नहीं थी। मालवी गांव निवासी रोहित, टिन्नू और सागर बाइक पर सवार होकर जुलाना की ओर जा रहे थे।
विज्ञापन


कुछ दूर जाते ही उनकी बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वे सड़क पर गिर गए। कुछ देर बाद विनेश जब जुलाना की ओर आ रही थीं तो रास्ते में घायलों को देखकर रुक गईं। स्थिति को समझते हुए तुरंत गाड़ी से उतरीं और उन्हें बिना देर किए अस्पताल तक पहुंचाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed