{"_id":"6615644680d42b92a90c17bf","slug":"haryana-statement-of-dushyant-chautala-on-leaders-leaving-the-party-2024-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: पार्टी छोड़ रहे नेताओं पर आया दुष्यंत का बयान, बोले- चुनाव के समय आना-जाना लगा रहता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: पार्टी छोड़ रहे नेताओं पर आया दुष्यंत का बयान, बोले- चुनाव के समय आना-जाना लगा रहता
Tue, 09 Apr 2024 09:22 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, उचाना, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, उचाना, जींद (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Tue, 09 Apr 2024 09:22 PM IST
सार
पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला मंगलवार को जींद के उचाना में दुड़ाना और बिघाना गांव के 70 से अधिक कार्यकर्ताओं के घर पहुंचे।
विज्ञापन
सुदकैन कलां पहुंचे पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला।
- फोटो : संवाद
विस्तार
जन नायक जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष निशान सिंह सहित अन्य नेताओं के पार्टी छोड़ने पर जींद के उचाना हलके के दौरे पर आए पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला नेक हा कि चुनाव के दौरान आना-जाना लगा रहता है। दुष्यंत चौटाला ने मंगलवार को दुड़ाना, बिघाना गांव में 70 से अधिक जगहों पर कार्यकर्ताओं के यहां पहुंचे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि कोई पार्टी में आता है तो कोई जाता है। कार्यकर्ताओं के बूते पर जजपा को गत विधानसभा चुनाव 16 प्रतिशत से अधिक वोट मिले थे। जजपा के पास मेहनती कार्यकर्ताओं की फौज है।
विज्ञापन
जजपा के कार्यकर्ता पहले से अधिक जोश में काम कर रहे हैं। इस अवसर पर जोरा सिंह डूमरखा, अनिल शर्मा, बिट्टू नैन, कर्ण सिंह दरोली खेड़ा, महिपाल बधाना, राममेहर नगूरां मौजूद रहे।
विज्ञापन