फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Haryana School Education Board's 10th and 12th examinations from today

Jind News: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं आज से

Tue, 27 Feb 2024 12:47 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Tue, 27 Feb 2024 12:47 AM IST
विज्ञापन
Haryana School Education Board's 10th and 12th examinations from today
26जेएनडी12-जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय। संवाद
जींद। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षाएं मंगलवार से शुरू होंगी। इसके लिए सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। परीक्षा केंद्रों के बाहर धारा 144 लगा दी गई है। इसके अलावा शिक्षा विभाग ने इस बार परीक्षा केंद्रों पर दो-दो ऑब्जर्वर लगाए हैं। इसमें एक ऑब्जर्वर प्राइवेट स्कूल और दूसरा ऑब्जर्वर सरकारी स्कूल से होगा। इसके अलावा प्रश्नपत्र उड़नदस्ता केंद्रों पर मुहैया कराने के साथ केंद्रों का निरीक्षण कर नकल रोकने का काम करेगा। परीक्षा का ऑब्जर्वर ही बोर्ड मुख्यालय को अपडेट देगा। किसी भी तरह की गड़बड़ी पर कंट्रोल रूम में सूचना देगा।
विज्ञापन

प्राइवेट स्कूल का ऑब्जर्वर प्राचार्य स्तर का होगा। सरकारी स्कूल का ऑब्जर्वर प्राचार्य या फिर लेक्चरर होगा। दोनों कक्षाओं में 37500 विद्यार्थी परीक्षा देंगे। इसके लिए जिला में 91 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। प्रत्येक परीक्षा केंद्र में नकल रोकने के लिए दो आब्जर्वर निगरानी करेंगे। 10वीं कक्षा के 20800 और 12वीं कक्षा के 16700 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा केंद्र खंड अनुसार बनाए गए हैं। इसमें उचाना में 15, सफीदों में 17, नरवाना में 16 तो जींद में 43 केंद्र बने हैं।
विज्ञापन


27 फरवरी को 12वीं कक्षा की कंप्यूटर साइंस, 28 फरवरी को एनएसक्यूएफ, एक मार्च को संस्कृत, उर्दू, बायो टेक्नोलॉजी, चार मार्च को केमिस्ट्री, अकाउंटेंसी, पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन, पांच मार्च को एग्रीकल्चर, फिलॉसफी, छह मार्च को हिंदी, 11 मार्च फिजिक्स, इकोनॉमिक्स, 13 मार्च को पॉलिटिकल साइंस, 14 मार्च को गृह विज्ञान, 16 मार्च को पंजाबी, 18 मार्च को जियोग्राफी, 20 मार्च को फिजिकल एजुकेशन, 22 मार्च को अंग्रेजी, 27 मार्च को गणित, 28 मार्च को समाजशास्त्र, 30 मार्च फाइन आर्ट और एक अप्रैल इतिहास और बायोलॉजी की परीक्षा होगी। इसी तरह दसवीं की 27 फरवरी को पंजाबी, दो मार्च को हिंदी, पांच मार्च को संस्कृत, सात मार्च को अंग्रेजी, 12 मार्च को गणित, 19 मार्च को विज्ञान और 26 मार्च को सामाजिक विज्ञान विषय की परीक्षा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की तरफ से 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षाएं मंगलवार से शुरू होंगी। परीक्षा केंद्रों के आसपास धारा 144 भी लागू कर दी गई है। सभी परीक्षा केंद्रों के निकट फोटो स्टेट की दुकानें और कोचिंग सेंटर बंद रहेंगे। परीक्षा का समय दोपहर 12 से साढ़े तीन बजे तक रहेगा। परीक्षा केंद्र पर मोबाइल, पेजर और अन्य गैजेट आदि का इस्तेताल वर्जित है। कोई छात्र या अध्यापक नकल में संलिप्त पाया जाता है तो उसके खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।-विजयलक्ष्मी, जिला शिक्षा अधिकारी जींद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed