{"_id":"68029a1b00f773833d07980a","slug":"haryana-roadways-staff-ministerial-employees-meeting-on-21st-jind-news-c-199-1-sroh1009-133291-2025-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: हरियाणा रोडवेज स्टाफ मिनिस्ट्रियल कर्मचारियों की बैठक 21 को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: हरियाणा रोडवेज स्टाफ मिनिस्ट्रियल कर्मचारियों की बैठक 21 को
Fri, 18 Apr 2025 11:59 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Fri, 18 Apr 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
जींद। हरियाणा रोडवेज स्टाफ मिनिस्ट्रियल कर्मचारियों की मांगों व समस्याओं को लेकर 21 अप्रैल को चालक प्रशिक्षण केंद्र पर बैठक का आयोजन किया जाएगा। बैठक में कार्यकारिणी का गठन भी किया जाएगा। बैठक की अध्यक्षता राज्य प्रधान बलराज देशवाल करेंगे।
बलराज देशवाल ने बताया कि परिवहन विभाग में क्षेत्रीय कार्यालयों में कार्यरत मिनिस्ट्रियल स्टाफ कर्मचारियों की पिछले काफी समय से मांगें लंबित हैं। इसमें लिपिकीय वर्ग की पदोन्नति, स्टाफिंग पॉलिसी लागू करना, रिक्त पदों पर स्थाई भर्ती करना, उपअधीक्षक का पद सृजित करना, आंकड़ा सहायक व अधीक्षक के रिक्त पदों को पदोन्नति के माध्यम से भरना, चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों को पदोन्नत करना, सातवें वेतन आयोग की त्रुटियों को दूर करना, लिपिकीय वर्ग वेतन विसंगति को दूर करना शामिल है।