फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   haryana medical association protested against dr. sneh kharbs suspension

डॉ. रामस्नेह खर्ब के निलंबन का हरियाणा सिविल मेडिकल एसोसिएशन ने किया विरोध

Tue, 28 Jan 2020 12:27 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jan 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
haryana medical association protested against dr. sneh kharbs suspension
डॉ. राम स्नेह को निलंबित करने पर नाराज हरियाणा सिविल मेडिकल एसोसिएशन के पदाधिकारी बैठक करते हुए। - फोटो : Jind
गत दिनों स्वास्थ्य विभाग द्वारा निलंबित किए गए नागरिक अस्पताल के चिकित्सक डॉ. रामस्नेह खर्ब के समर्थन में हरियाणा सिविल मेडिकल एसोसिएशन उतर आई है। एसोसिएशन ने बैठक करके चिकित्सक को निलंबित करने का विरोध करते हुए कहा कि सरकार ने दोनों पक्षों की बात सुने बिना ही चिकित्सक को निलंबित कर दिया। एसोसिएशन इस मामले की जांच रिपोर्ट आने के बाद बड़ा कदम उठाएगी।
विज्ञापन

जिला प्रधान डॉ. देवेंद्र बिंदलिश की अध्यक्षता में हुई चिकित्सकों की बैठक में कहा गया कि इमरजेंसी वार्ड में बच्चे के उपचार को लेकर वीडियो वायरल प्रकरण में पहले बात सामने आई थी कि चिकित्सक ने बच्चे के पिता को थप्पड़ मारा है, लेकिन ऐसा कोई मामला सामने नहीं आया। सरकार ने बिना दोनों पक्षों की बात सुने चिकित्सक को निलंबित कर दिया, जो कि गलत है। उन्होंने कहा कि एसोसिएशन डॉ. रामस्नेह के साथ है और जांच को जल्द पूरा करने की मांग करती है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही एसोसिएशन कोई बड़ा फैसला लेगी।
विज्ञापन

बैठक में मौजूद रहे सचिव डॉ. अरुण चालिया, महासचिव डॉ. राजेश भोला ने कहा कि मामले को लेकर स्वास्थ्य विभाग की जांच कमेटी ने दोनों ही पक्षों के बयान लिए हैं और उनके बयानों के आधार पर ही रिपोर्ट तैयार की जा रही है। मामले को लेकर गठित जांच कमेटी निष्पक्षता से मामले की जांच कर रही है। बैठक में डॉ. मनदीप, डॉ. चंद्र मोहन, डॉ. नरेश वर्मा, डॉ. संतलाल, डॉ. आरएस पूनिया, डॉ. संजय मेहरा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed