फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Haryana Lacrosse Teams' Four-Day Training Camp Concludes; Set to Showcase Their Prowess in Himachal

Jind News: हरियाणा लैक्रोस टीमों का चार दिवसीय प्रशिक्षण शिविर संपन्न, हिमाचल में दिखाएंगे दम

Sun, 10 May 2026 02:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sun, 10 May 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
Haryana Lacrosse Teams' Four-Day Training Camp Concludes; Set to Showcase Their Prowess in Himachal
09जेएनडी13: नेशनल फेडरेशन कप के लिए पांडू पिंडारा में माैजूद हरियाणा की टीम। स्रोत कोच
जींद। हिमाचल प्रदेश के सुंदर नगर में दस से 12 मई तक आयोजित होने वाली तीसरी राष्ट्रीय फेडरेशन कप लैक्रोस प्रतियोगिता के लिए हरियाणा की टीमों का चार दिवसीय विशेष प्रशिक्षण शिविर शनिवार को संपन्न हो गया। पांच से नौ मई तक रॉयल स्पोर्ट्स एकेडमी पांडु-पिंडारा में आयोजित कैंप में प्रदेश से चयनित खिलाड़ियों ने अपनी खेल प्रतिभा को निखारा।
विज्ञापन


लैक्रोस संघ के प्रधान सोमनाथ सैनी ने बताया कि शिविर में 14 पुरुष और 14 महिला खिलाड़ियों ने भाग लिया। कोच राजपाल और मंदीप के मार्गदर्शन में खिलाड़ियों ने खेल की तकनीकी बारीकियों को सीखा और कड़ा अभ्यास किया। शिविर के दौरान खिलाड़ियों के रहने, खाने और विशेष डाइट का प्रबंध जींद संघ के सदस्यों द्वारा किया गया।
विज्ञापन

शिविर के समापन पर रॉयल स्पोर्ट्स एकेडमी के संचालक जितेंद्र बांगर, जसवंत कोच, रमेश कोच, दीपक रेढू, विश्वास सिंगरोहा और अशोक ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और आगामी प्रतियोगिता में पदक जीतने के लिए शुभकामनाएं दीं। खिलाड़ियों के उत्साह को देखते हुए उम्मीद जताई जा रही है कि हरियाणा की टीमें इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन खिलाड़ियों का हुआ चयन
लैक्रोस संघ हरियाणा के महासचिव डॉ. राजेश ने बताया कि राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग में आशीष गोयत, नितिन, देवव्रत, अंगद जींद, अश्वनी, संस्कार, अंश, तुषार, सुशांत रोहतक, गुरु, गगनिश, सुमित, मोहित हिसार और मुकेश सिरसा प्रतिनिधित्व करेंगे। वहीं महिला वर्ग में खुशबू, अन्नू, किरण, कनिष्का, अन्नू बुरा, सृष्टि, नैंसी जींद, रीतू पानीपत, अनामिका, महकनूर, पारसनूर, अमानत सिरसा, नमीना भिवानी और हर्ष चरखी दादरी को टीम में स्थान मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed