फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Haryana is number one in unemployment and hooliganism: Abhay Chautala

बेरोजगारी और गुंडागर्दी में नंबर वन है हरियाणा : अभय चौटाला

Fri, 22 Jul 2022 12:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 22 Jul 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Haryana is number one in unemployment and hooliganism: Abhay Chautala
पत्रकारों से बात करते हुए विधायक अभय सिंह चौटाला। संवाद - फोटो : Jind
जींद। ऐलनाबाद से विधायक अभय सिंह चौटाला ने शिव कालोनी में पत्रकार वार्ता में कहा कि इस बार प्रदेश में पूर्व उपप्रधानमंत्री स्वर्गीय देवीलाल की जयंती पर 25 सितंबर को फतेहाबाद में रैली की जाएगी। यह रैली प्रदेश की राजनीति को बदलने का काम करेगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रदेश में खराब कानून व्यवस्था के लिए सरकार को घेरते हुए कहा कि आज प्रदेश में बेरोजगारी औैर भ्रष्टाचार का बोलबाला है। देश में बेरोजगारी और भ्रष्टाचार तथा गुंडागर्दी में हरियाणा नंबर वन पर है। गठबंधन सरकार में विधायकों से फिरौती मांगी जाती है और डीएसपी स्तर के अधिकारियों को खनन माफिया के लोग ट्रक के नीचे कुचल देते हैं। इस सरकार के शासन में आम आदमी की सुरक्षा केवल भगवान भरोसे कही जा सकती है। यही गठबंधन सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धि है।
विज्ञापन

‘किरण चौधरी और रणदीप सुरजेवाला भी कांग्रेस छोड़ेंगे’
उन्होंने कहा कि कुलदीप बिश्नोई के बाद किरण चौधरी और रणदीप सुरजेवाला भी कांग्रेस छोड़ेंगे। पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा भाजपा के एजेंट के रूप में काम करते हुए कांग्रेस को बांटने में जुटे हुए हैं। भारी बारिश के कारण वीरवार को जींद में इनेलो की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक रद्द कर दी गई। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव से पहले पार्टी संगठन को मजबूत बनाने के लिए हर गांव में कार्यकर्ताओं की कमेटी का गठन किया जाएगा। एक कमेटी में 20 लोगों को शामिल किया जाएगा। इसके बाद उन्होंने कहा कि पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा पूरी तरह भाजपा के साथ मिले हुए हैं। पिछले राज्य सभा चुनाव में पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा ने भाजपा समर्थित निर्दलीय प्रत्याशी सुभाष चंद्रा की मदद की थी। अभय चौटाला ने कहा कि प्रदेश में भाजपा का जनाधार लगातार सिकुड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये रहे मौजूद
इस अवसर पर जिला प्रधान रामफल कु ंडू, बलवान कुंडू, बिजेंद्र रेढू, कर्ण सिंह अलेवा, जोगेंद्र कालवा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed