{"_id":"69234d506fb4f20be106443f","slug":"haryana-is-number-one-in-hooliganism-corruption-and-unemployment-under-the-bjp-government-bhupinder-singh-hooda-jind-news-c-199-1-sroh1009-144355-2025-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा सरकार में हरियाणा गुंडागर्दी, भ्रष्टाचार और बेरोजगारी में नंबर वन : भूपेंद्र सिंह हुड्डा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा सरकार में हरियाणा गुंडागर्दी, भ्रष्टाचार और बेरोजगारी में नंबर वन : भूपेंद्र सिंह हुड्डा
विज्ञापन
23जेएनडी32: पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह में पत्रकार वार्ता करते हुए पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुडा।
जींद। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने रविवार को लोक निर्माण विश्रामगृह में पत्रकार वार्ता में बीजेपी सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि भाजपा के 11 साल के शासन में हरियाणा गुंडागर्दी, भ्रष्टाचार और बेरोजगारी में नंबर वन हो गया है।2005 से 2014 तक प्रदेश में जब कांग्रेस की सरकार उनके नेतृत्व में थी तब हरियाणा प्रति व्यक्ति आय और प्रति व्यक्ति निवेश में देश में नंबर वन था।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में प्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह चौपट हो चुकी है। कोई भी व्यक्ति कहीं भी सुरक्षित नहीं है। पुलिस विभाग में बड़ी संख्या में अधिकारियों और कर्मचारियों के पद खाली पड़े हैं। स्कूलों और कॉलेज में अध्यापक नहीं हैं। सरकारी अस्पतालों में डॉक्टर नहीं हैं।
पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा ने कहा कि हरियाणा में भाजपा ने निर्वाचन आयोग के साथ मिलकर वोट चोरी से सरकार बनाई है। हुड्डा ने कहा कि जब हरियाणा में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान हुआ था तब निर्वाचन आयोग ने कहा था कि लगभग 61 प्रतिशत वोटिंग हुई है। बाद में इसे बढ़ाकर 67 प्रतिशत कर दिया गया।
विज्ञापन
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने हरियाणा में वोट चोरी के पुख्ता सबूत जनता और निर्वाचन आयोग के सामने रखे हैं। निर्वाचन आयोग की जिम्मेदारी है कि वह स्वतंत्र और निष्पक्ष रूप से चुनाव करवाए। इस अवसर पर जिला कांग्रेस प्रधान ऋषिपाल हैबतपुर, पूर्व विधायक सुभाष गांगोली, नवीन सांगवान मौजूद रहे।
रामकुमार गौतम की हो चुकी उम्र, कुछ भी बोल देते हैं
सफीदों से भाजपा विधायक रामकुमार गौतम और बीजेपी के राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा की ओर से दिए जा रहे अनाप-शनाप बयानों को लेकर पूर्व सीएम हुड्डा ने कहा कि जहां तक रामकुमार गौतम का सवाल है उनकी उम्र बहुत ज्यादा हो चुकी है। इस उम्र में वह कुछ भी बोल देते हैं।