फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Haryana is facing jungle raj due to missing government: Randeep Surjewala

हरियाणा में गायब सरकार के चलते जंगलराज : रणदीप सुरजेवाला

Mon, 05 Jan 2026 12:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Mon, 05 Jan 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
Haryana is facing jungle raj due to missing government: Randeep Surjewala
नरवाना। कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव एवं सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि हरियाणा में भाजपा की ‘गायब सरकार’ के चलते प्रदेश जंगलराज की गिरफ्त में है। चारों ओर अपराध का हाहाकार मचा हुआ है।
विज्ञापन

रविवार को नरवाना विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर पहुंचे सुरजेवाला ने कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और आमजन के दुख-सुख में शामिल हुए। सुरजेवाला ने कहा कि गांव-शहर, घर-बाहर, दुकान-सड़क हर जगह अपराधियों का आतंक है।
विज्ञापन

सोनीपत के राई क्षेत्र में इनेलो नेता भूपेंद्र सिंह उर्फ बीनू दहिया की हत्या, पानीपत व करनाल की ताजा नृशंस वारदातें प्रदेश में अपराध राज की तस्वीर पेश करती हैं। करनाल के सेक्टर-16 में सर्राफा व्यापारी से लूट और पानीपत में महिला की निर्मम हत्या ने कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि नए साल में भी रंगदारी, फिरौती और गोलीबारी आम बात हो गई है। हिसार, नूंह और पानीपत की घटनाएं बताती हैं कि अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। महिलाओं के खिलाफ बढ़ते जघन्य अपराध शर्मनाक हैं। सुरजेवाला ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री नायब सैनी कानून-व्यवस्था से मुंह मोड़े हुए हैं।
हरियाणा में ‘कानून का शासन’ केवल कागजों तक सिमट गया है और जनता भय व असुरक्षा के माहौल में जीने को मजबूर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed