फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Haryana is a land of hardworking and charitable people: Krishna Kumar Bedi

हरियाणा मेहनतकश व परोपकारी जनमानस की भूमि : कृष्ण कुमार बेदी

Sun, 14 Sep 2025 11:31 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sun, 14 Sep 2025 11:31 PM IST
विज्ञापन
Haryana is a land of hardworking and charitable people: Krishna Kumar Bedi
14जेएनडी34-उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए मंत्री बेदी। स्रोत प्
नरवाना। जाट धर्मशाला में रैबारी समाज कल्याण समिति द्वारा छठे वार्षिक समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। समारोह के दौरान मंत्री ने शिक्षा व खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले समाज के सैकड़ों विद्यार्थियों और खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। उन्होंने कहा कि हरियाणा आदिकाल से कमेरा, मेहनतकश और परोपकारी जनमानस की भूमि रहा है।
विज्ञापन

यहां के लोग सनातन व अध्यात्मवाद की परंपरा में विश्वास रखते हुए सदैव गरीब, बेसहारा और जरूरतमंदों की सेवा के लिए तत्पर रहते हैं। सिद्ध शिरोमणि बाबा मस्तनाथ ने भी अपने जीवन को समाज सेवा व परोपकार के लिए समर्पित किया और उनकी शिक्षाएं आज भी कर्मशील व परिश्रमी समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत बनी हुई हैं। उन्होंने कहा कि सनातन संस्कृति में हर व्यक्ति अपने कार्य की शुरुआत सर्वजन हिताय और सर्वजन सुखाय की भावना से करता है।
विज्ञापन

इसी भावना को आगे बढ़ाते हुए केंद्र और प्रदेश सरकार अंत्योदय कल्याण की अवधारणा पर लगातार काम कर रही है। आज समाज के अंतिम पायदान तक बैठे व्यक्ति को भी शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और सामाजिक सुरक्षा जैसी योजनाओं का लाभ मिल रहा है। चिरायु हरियाणा, आयुष्मान भारत और ऑनलाइन समाज कल्याण योजनाओं के जरिए गरीब परिवारों को वास्तविक राहत मिली है। बेदी ने कहा कि मौजूदा राज्य सरकार ने संत-महापुरुषों की विरासत को सम्मान देने के लिए उनके नाम पर विश्वविद्यालय, मेडिकल कॉलेज और अन्य विकास परियोजनाएं स्थापित की हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही रविदास जयंती, महर्षि वाल्मीकि जयंती, भगवान परशुराम जयंती, संत कबीर जयंती जैसे अवसरों को सरकारी स्तर पर मनाकर समाज में समानता और सम्मान की भावना को बढ़ावा दिया जा रहा है। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष सत्यवान शर्मा, सुरेंद्र प्रजापति, दिनेश गोयल, प्रमोद शर्मा, भीम दनौदा, एडवोकेट मनदीप चहल, नगर पार्षद पूनम शर्मा, सुनीता, ईश्वर गोयल, विनोद, खेमराज देसाई भी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed