फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Haryana has changed but laughter and mockery remain strict...

Jind News: हरियाणा तो बदल गया पर हंसी और मखौल कड़ै...

Wed, 01 Nov 2023 10:27 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Wed, 01 Nov 2023 10:27 PM IST
विज्ञापन
Haryana has changed but laughter and mockery remain strict...
01जेएनडी12: दीवान बाल कृष्ण रंगशाला में कार्यक्रम में प्रस्तुति देती छात्राएं। संवाद
जींद। कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग हरियाणा एवं सरस्वती कला मंच जींद के संयुक्त तत्वाधान में वीरवार को दीवान बालकृष्ण रंगशाला में हरियाणा दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम झूमता हरियाणा आयोजित किया गया। इसमें समाजसेवी राधेश्याम शर्मा ने मुख्यातिथि के तौर पर शिरकत की। जबकि अग्रवाल सोसाइटी एवं जेसीआई जींद के प्रधान राकेश सिंगला ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। वही मनीष सिंगला, प्रदीप शर्मा, प्रदीप कुमार विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती को दीप प्रज्जवलित करके किया गया।
विज्ञापन

कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग एवं सरस्वती कला मंच जुलाना जींद के संयुक्त तत्वाधान में हरियाणा दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में लोक कलाकारों ने एक से बढ़कर एक हरियाणवी संस्कृति से ओतप्रोत हरियाणवी लोक नृत्य व लोकगीत प्रस्तुत करके समा बांध दिया। मेरे यार सुदामा रे घणे दिना माया, गीता जयंती पर आधारित भजनों की प्रस्तुति ईशा और पार्टी द्वारा की गई। ममता शर्मा का हरियाणवी लोक नृत्य हरियाणा तो बदल गया पर हंसी और मखौल कड़ै, कड़ै गए वो लोग पुराने, धामण आली झौल कड़ै, गीत भी खूब छाया रहा। इसके साथ-साथ रवि शंकर शर्मा का लोकगीत गंगा जी के प्यार में दामन गैल्या साफा मिलके लोक गीत ने भी दर्शकों की खूब तालियां बटोरी। वही कशिश शर्मा, मनजीत, सुदेश शर्मा माफी मेहरा वह निशु एंड पार्टी का खोड्या नृत्य खूब छाया रहा। लगभग तीन घंटे तक चले इस कार्यक्रम में लोक कलाकारों की प्रस्तुति अत्यंत सराहनीय रही।
विज्ञापन


01जेएनडी12: दीवान बाल कृष्ण रंगशाला में कार्यक्रम में प्रस्तुति देती छात्राएं। संवाद

01जेएनडी12: दीवान बाल कृष्ण रंगशाला में कार्यक्रम में प्रस्तुति देती छात्राएं। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed