{"_id":"6691b67ae65a884b2c01c3c7","slug":"haryana-electricity-pensioners-welfare-association-staged-a-strike-jind-news-c-199-1-jnd1001-119860-2024-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: हरियाणा बिजली पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन ने दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: हरियाणा बिजली पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन ने दिया धरना
Sat, 13 Jul 2024 04:34 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sat, 13 Jul 2024 04:34 AM IST
विज्ञापन
12जेएनडी03: मांगों को लेकर धरना देते हुए पेंशनर्ज। संवाद
जींद। हरियाणा बिजली पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन ने शुक्रवार को कार्यकारी अभियंता कार्यालय परिसर में यूनिट सचिव ओमप्रकाश पूनिया की अध्यक्षता में धरना दिया। धरने का संचालन रोशन लाल ने किया। बैठक में निर्णय लिया गया कि 15 जुलाई को भी कार्यकारी अभियंता के कार्यालय में धरना दिया जाएगा और जरूरत हुई तो लघु सचिवालय परिसर में प्रदर्शन भी किया जाएगा।
बैठक में पहले से घोषित कार्यक्रम के अनुसार यूनिट प्रधान जिले सिंह शर्मा ने कार्यकारी अभियंता ईआर विकास मलिक की कार्यप्रणाली और पेंशनर्स के प्रति दुर्व्यव्हार को लेकर रोष जताया। उन्होंने कहा कि कार्यकारी अभियंता पेंशनर्स के लंबित पड़े कार्य को नहीं करना चाहते। एसोसिएशन के पदाधिकारियों से भी मिलना नही चाहते। सभी पदाधिकारियों व पेंशनर्स ने कार्यकारी अभियंता की कार्यप्रणाली पर रोष जताया और कहा कि कार्यकारी अभियंता बुर्जुगों के कार्य के प्रति अपना रवैया बदले अन्यथा विरोध जारी रहेगा। इस अवसर पर रामफल शर्मा, रामकुमार वर्मा, भगवान सिंह, सतबीर पिंडारा, जंगीराम सैनी, रामनिवास, रणबीर सिंह मौजूद रहे।