{"_id":"651b1d9c335504797e0882d3","slug":"haryana-electricity-corporation-sent-bill-of-rs-78-lakh-18-thousand-888-to-consumer-2023-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा: जींद में बिजली निगम का कारनामा, उपभोक्ता को भेजा 78 लाख 18 हजार 888 रुपये का बिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा: जींद में बिजली निगम का कारनामा, उपभोक्ता को भेजा 78 लाख 18 हजार 888 रुपये का बिल
Tue, 03 Oct 2023 01:14 AM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, सफीदों, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सफीदों, जींद (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Tue, 03 Oct 2023 01:14 AM IST
सार
जब बिजली के बिल का मैसेज उपभोक्ता को मिला तो उसे झटका लगा। फोन पर मैसेज मिलने के बाद उपभोक्ता ने चंडीगढ़ कार्यालय में ऑनलाइन शिकायत भेजी है।
विज्ञापन
बिजली निगम द्वारा उपभोक्ता को भेजा गया बिजली के बिल का मैसेज।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
हरियाणा के जींद के सफीदों क्षेत्र में बिजली निगम का अनोखा कारनामा सामने आया है। क्षेत्र के गांव हाट में एक उपभोक्ता के घर पर लगे बिजली मीटर का लोड दो किलोवाट है लेकिन निगम ने उपभोक्ता को 78 लाख 18 हजार 888 रुपये 19 पैसे का बिजली बिल भेजा है।
विज्ञापन
जब बिजली के बिल का मैसेज उपभोक्ता को मिला तो उसे झटका लगा, जिसके बाद उपभोक्ता ने इसकी शिकायत ऑनलाइन चड़ीगढ़ के कार्यालय में भेजी और बिल को सही करने की मांग की। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के द्वारा ऐसे ही बिजली के बिल कई बार लोगों को भेजे जा चुके हैं और अब ताजा कारनामा निगम ने गांव हाट के एक उपभोक्ता को भारी भरकम बिल भेज कर दिखाया है।
विज्ञापन
गांव हाट निवासी कपूर फौजी ने अपने घर पर दो किलोवाट लोड का बिजली का कनेक्शन लेकर मीटर लगवा रखा है। उनका कहना है कि उनके घर में ट्यूब लाइट, छत के पंखे और कूलर ही चलते हैं। उन्हें कुछ दिन पहले बिजली निगम की तरफ से एक बिजली के बिल का मैसेज प्राप्त हुआ, जिसे देखकर वह हक्के-बक्के रह गए। कपूर फौजी ने बताया कि उपरोक्त लोड के बाद निगम ने उनका बिजली का बिल 78 लाख 18 हजार 888 रुपये 19 पैसे भेज दिया।
विज्ञापन
कपूर फौजी के अनुसार प्राप्त मैसेज में निगम की ओर से लिखा गया था कि प्रिय ग्राहक, आपके बिजली कनेक्शन संख्या 3274453000 के बिल की 78 लाख 18 हजार 888 रुपये 19 पैसे की देय तिथि है, तीन अक्तूबर 2023 कृप्या देर से भुगतान शुल्क से बचने के लिए समय पर भुगतान करें।
बिल ऑनलाइन देखने और ऑनलाइन भुगतान के लिए, कृप्या ईपैमेंट डॉट डीएचबीवीएन डॉट ओआरजी डॉट इन पर क्लिक करें। यदि पहले से भुगतान किया हुआ है तो कृपया इसे अनदेखा करें। कपूर फौजी ने राहत पाने के लिए इसकी शिकायत ऑनलाइन चड़ीगढ़ निगम के उच्च कार्यालय में की। उसने राहत की मांग की है।