{"_id":"66ed350f180969f6c00ea2b9","slug":"haryana-election-three-district-councilors-under-leadership-of-vinesh-phogat-joined-congress-2024-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana Election: विनेश फोगाट के नेतृत्व में 3 जिला पार्षदों ने थामा कांग्रेस का हाथ, जुलाना सीट पर पड़ेगा असर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana Election: विनेश फोगाट के नेतृत्व में 3 जिला पार्षदों ने थामा कांग्रेस का हाथ, जुलाना सीट पर पड़ेगा असर
Fri, 20 Sep 2024 02:22 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Fri, 20 Sep 2024 02:22 PM IST
सार
जींद में कांग्रेस में तीन जिला पार्षदों का शामिल होना आगामी चुनावों से पहले पार्टी को बड़ी मजबूती प्रदान कर सकता है, और इससे जींद में कांग्रेस की स्थिति को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
विज्ञापन
कांग्रेस नेता विनेश फोगाट
- फोटो : संवाद
विस्तार
भारतीय कुश्ती की स्टार और पद्मश्री पुरस्कार विजेता विनेश फोगाट के नेतृत्व में जींद के तीन प्रमुख जिला पार्षदों ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है। इस मौके पर जिला परिषद के वाइस चेयरमैन सतीश हाथवाला, पार्षद प्रतिनिधि सत्यवान, और पार्षद नरेश दालमवाला ने कांग्रेस में शामिल होकर पार्टी को मजबूत समर्थन देने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
कांग्रेस ज्वाइन करने के बाद विनेश फोगाट ने कहा कि हमारा उद्देश्य क्षेत्र के विकास और जनहित की नीतियों को आगे बढ़ाना है। कांग्रेस पार्टी के साथ मिलकर हम इन उद्देश्यों को और प्रभावी ढंग से पूरा कर सकते हैं। विनेश फोगाट की लोकप्रियता और प्रभाव को देखते हुए इसे कांग्रेस के लिए महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
विज्ञापन