फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Haryana: Dushyant Chautala said - Opposition should come together in Rajya Sabha elections

Haryana: दुष्यंत चौटाला बोले- राज्यसभा चुनाव में साथ आएं विपक्षी, सामाजिक व्यक्ति को राज्यसभा भेजें

Tue, 25 Jun 2024 10:36 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, उचाना, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, उचाना, जींद (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 25 Jun 2024 10:36 PM IST
सार

दुष्यंत चौटाला ने कहा कि उचाना से विधानसभा चुनाव लडूंगा। राज्यसभा चुनाव के लिए सभी को एक होना चाहिए। 

विज्ञापन
Haryana: Dushyant Chautala said - Opposition should come together in Rajya Sabha elections
दुष्यंत चौटाला। - फोटो : संवाद (फाइल)

विस्तार

हरियाणा के जींद के उचाना कलां विधानसभा क्षेत्र से ही चुनाव लडूंगा। किसी को इसमें कोई संदेह नहीं होना चाहिए। राज्यसभा सीट को लेकर सभी विपक्षी को एक साथ आना चाहिए, ताकि भाजपा को टक्कर दी जा सके। यह बात पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने मंगलवार को उचाना कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत में कही।

विज्ञापन


उन्होंने नीट पेपर लीक मामले को गंभीर बताते हुए कहा कि सुप्रीम कोर्ट के सिटिंग जज से इस मामले की जांच होनी चाहिए। हरियाणा में भी पेपर लीक हुए थे। इनमें कांग्रेस और भाजपा के लोगों की मिलीभगत देखने के लिए मिली थी, इसलिए कहीं न कहीं दोनों राष्ट्रीय पार्टियां मिलकर इस मामले को दबाना चाहती हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


पेपर लीक के पीड़ित विद्यार्थियों के साथ जजपा खड़ी है। राज्यसभा चुनाव के सवाल पर उन्होंने कहा कि विपक्ष एकजुट होकर सामाजिक तौर पर कोई मजबूत उम्मीदवार चुने और किसी अच्छे सामाजिक व्यक्ति को राज्यसभा भेजे। अगर कांग्रेस कोई उम्मीदवार नहीं उतारना चाहती है तो वह हमारा साथ दें। हम सामाजिक उम्मीदवार उतारने के लिए तैयार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed