फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Haryana dominates regional kabaddi competition, wins titles in five out of eight categories

Jind News: क्षेत्रीय कबड्डी प्रतियोगिता में हरियाणा का दबदबा, आठ वर्गों में से पांच में जीता खिताब

Mon, 07 Sep 2026 11:48 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
Haryana dominates regional kabaddi competition, wins titles in five out of eight categories
07जेएनडी14-विजेता टीम को सम्मानित करते हुए विधायक देवेंद्र चतरभुज अत्री। स्रोत संस्थान
उचाना। विद्या भारती उत्तर क्षेत्र की ओर से आयोजित 37वें क्षेत्रीय खेलकूद समारोह का सोमवार को श्री शिव मंदिर सनातन धर्म वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में समापन हुआ। तीन दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता में दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, पंजाब और हरियाणा के 299 खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। प्रतियोगिता में हरियाणा का दबदबा रहा।
विज्ञापन

लड़कों के अंडर-11, अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 वर्ग में हरियाणा की टीमों ने प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं लड़कियों के अंडर-11, अंडर-14 और अंडर-17 वर्ग में हिमाचल प्रदेश ने बाजी मारी जबकि अंडर-19 वर्ग में हरियाणा की टीम प्रथम रही।
विज्ञापन

समापन समारोह में मुख्य अतिथि विधायक देवेंद्र चतरभुज अत्री ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि खेल विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मविश्वास, संस्कार और राष्ट्रभक्ति की भावना विकसित करते हैं। उन्होंने खिलाड़ियों से खेल के क्षेत्र में निरंतर मेहनत कर आगे बढ़ने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राचार्य रणधीर शास्त्री ने अतिथियों का अंगवस्त्र व स्मृति चिह्न देकर स्वागत किया। इस अवसर पर विद्या भारती उत्तर क्षेत्र हरियाणा प्रांत के महामंत्री नीरज नागपाल सहित विद्यालय प्रबंधन समिति के पदाधिकारी, शिक्षक और गणमान्य लोग मौजूद रहे।

मौके पर विद्या भारती उत्तर क्षेत्र हरियाणा प्रांत के महामंत्री नीरज नागपाल, सहमंत्री चंद्रहांस गुप्ता, प्रबंध समिति उपाध्यक्ष ऋषिराम, निदेशक विनोद वशिष्ठ, प्रशासक वाईएस कादियान, प्राचार्या रणधीर शास्त्री, निरंजन चहल, विकास कंदौला, देवा सिंह श्योकद, सतीश वत्स, विजेंद्र अत्री, मा. रामप्रसाद, शीशपाल शास्त्री, राजू शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed