{"_id":"69502a951ec76a472c0e83b6","slug":"haryana-defeated-punjab-by-a-score-of-5-0-jind-news-c-199-1-jnd1010-146097-2025-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: हरियाणा ने पंजाब को 5-0 से शिकस्त दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: हरियाणा ने पंजाब को 5-0 से शिकस्त दी
Sun, 28 Dec 2025 12:21 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sun, 28 Dec 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
27जेएनडी39: हरियाणा की विजेता टीम को सम्मानित करते हुए। स्रोत आयोजक।
नरवाना। नवदीप स्टेडियम में हॉकी इंडिया की ओर से आयोजित सात दिवसीय राष्ट्रीय स्तरीय अस्मिता सब जूनियर वूमेन हॉकी लीग का शनिवार को समापन हुआ। समापन दिवस पर खेले गए मुकाबलों में दर्शकों को रोमांचक हॉकी देखने को मिली।
स्टेडियम के हॉकी ग्राउंड पर पहला मुकाबला हरियाणा और पंजाब की टीमों के बीच खेला गया। इस मैच में हरियाणा की टीम ने शुरू से ही आक्रामक खेल दिखाते हुए पंजाब पर दबाव बनाए रखा। पीटीआई रोहतास ने बताया कि हरियाणा की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पंजाब को 5-0 से शिकस्त दी और टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया। चैंपियन बनी हरियाणा टीम को हॉकी इंडिया की ओर से एक लाख 80 हजार रुपये की इनामी राशि प्रदान की जाएगी।
वहीं दूसरा मुकाबला हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड की टीमों के बीच खेला गया। उत्तराखंड की टीम ने अंतिम समय में बढ़त बनाते हुए हिमाचल को 2-1 से पराजित किया। ओर तीसरा स्थान प्राप्त किया। दूसरे स्थान पर रहने वाली टीम को एक लाख 44 हजार रुपये की इनामी राशि दी जाएगी। वहीं तीसरे और चौथे स्थान पर रहने वाली टीमों को 90-90 हजार रुपये की राशि हॉकी इंडिया द्वारा प्रदान की जाएगी। टूर्नामेंट के समापन पर खेल प्रेमियों ने युवा खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना की और भविष्य में ऐसे आयोजनों को खिलाड़ियों के लिए मील का पत्थर बताया।