फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Haryana Committee will organize state level religious gathering in the memory of Sahibzadas: Bhupinder Singh

साहिबजादों की याद में राज्यस्तरीय धार्मिक समागम कराएगी हरियाणा कमेटी : भूपिंदर सिंह

Sat, 07 Oct 2023 11:42 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sat, 07 Oct 2023 11:42 PM IST
विज्ञापन
Haryana Committee will organize state level religious gathering in the memory of Sahibzadas: Bhupinder Singh
07जेएनडी11: कार्यकारिणी समिति की बैठक में शामिल प्रधान जत्थेदार भूपिंदर सिंह व अन्य।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जींद। हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमैंट कमेटी कुरुक्षेत्र दशमेश पिता श्री गुरु गोबिंद सिंह के साहिबजादों की याद में राज्यस्तरीय धार्मिक समागम करवाएगी। साथ ही अब प्रदेश भर को जोन में बांट कर हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमैंट कमेटी धर्म प्रचार की लहर को गति देगी। इसके लिए कार्यकारिणी समिति की बैठक में स्वीकृति की मोहर लगा दी गई है। यह जानकारी हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमैंट कमेटी कुरुक्षेत्र के प्रधान जत्थेदार भूपिंदर सिंह असंध और महासचिव रमणीक सिंह मान ने दी।
उन्होंने बताया कि कमेटी की ओर से प्रदेश में जितने भी धार्मिक समागम करवाए जाएंगे, उनमें विश्व प्रसिद्ध रागी, ढाडी व कविशरी जत्थों को आमंत्रित किया जाएगा। बताया कि सरबंशदानी श्री गुरु गोबिंद सिंह महाराज के साहिबजादों की याद में हरियाणा कमेटी राज्यस्तरीय कार्यक्रम करवाएगी। इसके प्रचार प्रसार एवं समागम की सफलता के लिए कार्यकारिणी समिति मेंबर विनर सिंह एवं गुरबख्श सिंह को उत्तरदायित्व दिया गया है। उन्होंने बताया कि सरदार भरपूर सिंह अब से हरियाणा कमेटी की धर्म प्रचार विंग के सेक्रेट्री के रूप में कार्य संभालेंगे। धर्म प्रचार की लहर को तेज करने के लिए उन्हें समागम आदि से संबंधित अधिकार दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि गुरुद्वारा श्री गुरु तेग बहादुर साहिब पातशाही नौंवी जींद की ओर से की गई मांग पर कार्यकारिणी समिति ने खेतीबाड़ी लेबर की दिहाड़ी प्रतिदिन 360 रुपये से बढ़ा कर 400 रुपये तथा खेतीबाड़ी ट्रैक्टर चालक की मजदूरी 400 रुपये से बढ़ा कर 450 रुपये कर दी है।
विज्ञापन

इसके अलावा गुरुद्वारा साहिब के लंगर हाल एवं स्टोर का भवन काफी पुराना होने की वजह से नया भवन बनाने के प्रस्ताव पर भी स्वीकृति दी गई है। इस अवसर पर गुरजिंदर सिंह, बाबा गुरमीत सिंह तिलोकेवाला, रमणीक सिंह मान, मोहनजीत सिंह, बीबी रविंदर कौर अजराना, विनर सिंह, जत्थेदार जगसीर सिंह मांगेआना, गुरबख्श सिंह यमुनानगर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed