फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Haryana: CM said- We will keep the turban of DSC community near our temple

Haryana: CM बोले- डीएससी समाज की पगड़ी को अपने मंदिर के पास रखेंगे, नहीं कम होने देंगे मान

Sun, 24 Nov 2024 10:58 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 24 Nov 2024 10:58 PM IST
सार

एकलव्य स्टेडियम में रविवार को महर्षि वाल्मीकि जन्मदिवस पर राज्यस्तरीय समारोह में सीएम नायब सिंह सैनी ने शिरकत की।

विज्ञापन
Haryana: CM said- We will keep the turban of DSC community near our temple
संबोधित करते हुए सीएम नायब सिंह सैनी। - फोटो : संवाद

विस्तार

जींद के एकलव्य स्टेडियम में रविवार को महर्षि वाल्मीकि जन्मदिवस पर आयोजित राज्यस्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि डीएससी समाज की पगड़ी को अपने मंदिर के पास रखेंगे। पगड़ी का मान कम नहीं होने देंगे।

विज्ञापन


अनुसूचित जातियों में कुछ लोग अभी आरक्षण के लाभ से वंचित थे। भाजपा ने उन्हें यह लाभ देकर समाज की मुख्यधारा में लाने के लिए विधानसभा चुनाव के दौरान संकल्प लिया था। वर्गीकरण करने का वादा भी किया था। उन्हेें खुशी है कि हरियाणा प्रदेश में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनते ही इस वादे को अमलीजामा पहनाने का काम पूरा किया है।
विज्ञापन


आज उस संकल्प को वो पूरा कर रहे हैं। इस मौके पर राज्यसभा सदस्य सुभाष बराला, पर्यटन मंत्री अरविंद शर्मा, विधायक रामकुमार गौतम, विधायक कपूर सिंह वाल्मीकि व संदीप खरकिया मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


हुड्डा जैसे कमजोर आदमी ने डीएससी को आरक्षण नहीं दिया : कृष्ण बेदी
सामाजिक न्याय व अधिकारिता मंत्री कृष्ण बेदी ने कहा कि हुड्डा जैसे कमजोर आदमी ने डीएससी समाज को आरक्षण नहीं दिया बल्कि उन्होंने तो आरक्षण छीनने का काम किया। मुख्यमंत्री ने जींद में ही कहा था कि आप तीसरी बार सरकार बनाने का काम करो। पहली कलम से डीएससी समाज का भाग्य लिखने का काम करेंगे। सरकार बनते ही पहला काम मुख्यमंत्री ने अपना वादा निभाया। भूपेंद्र हुड्डा सरकार ने डीएससी समाज के आरक्षण पर रोक लगा दी थी। अब हुड्डा ईवीएम को ठीकरा फोड़ रहे हैं। वह डीएससी समाज की एकता को नहीं समझ पाए। अब उन्हें पता लग गया है कि डीएससी समाज की एकता में दम है। जिन्हें वोट नहीं दिया उन्हें भी पता लग गया है। 2047 तक भाजपा ही प्रदेश की सत्ता पर काबिज रहेगी।

डीएससी समाज को आरक्षण दे भाजपा ने निभाया अपना वादा : मोहनलाल बड़ौली
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली ने कहा कि जो सरकार बनी है उसी दिन भगवान वाल्मीकि की जयंती थी। आज जींद की धरा पर महर्षि वाल्मीकि जयंती मनाने आए हैं। चुनाव के समय हमने देखा कि जिस प्रकार से रामायण के रचयिता ने रामायण रचने का काम किया था। उसी तरह डीएससी समाज ने यह काम किया। यह काम आपने करके दिखा दिया है जिसके चलते हरियाणा प्रदेश में तीसरी बार भाजपा ने करने का काम किया है।

डिप्टी स्पीकर ने की जींद में बड़ा उद्योग लगाने की पैरवी
जींद से भाजपा विधायक व डिप्टी स्पीकर डाॅ. कृष्ण मिड्ढा ने कहा कि जींद में एक बड़ा उद्योग लगाया जाए, ताकि यहां के बच्चों को नौकरी मिल सके। यहां उद्योग लगेगा तो बच्चों को बाहर नहीं जाना पड़ेगा। जींद की जनता ने पांच में से चार सीटें भाजपा को देने का काम किया। वह इसके लिए आभार व्यक्त करते हैं।

सीएम के संबोधन में साउंड सिस्टम हुआ बंद
जींद। जैसे ही मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने संबोधन शुरू किया, उसी समय साउंड सिस्टम बंद हो गया। इसके बाद दो से तीन मिनट मुख्यमंत्री का संबोधन रुका रहा। मुख्यमंत्री ने कर्मचारियों को हिदायत दी कि साउंड सिस्टम को समय से दुरुस्त रखा करो। उसके बाद साउंड सिस्टम ठीक हुआ। इसके कुछ समय बाद फिर रुक गया। जब तक मुख्यमंत्री ने भाषण दिया तो साउंड सिस्टम की आवाज बार-बार बिगड़ती रही।


मन की बात कार्यक्रम समाज के लिए प्रेरणादायक
मुख्यमंत्री नायाब सिंह सैनी ने रविवार को डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम मन की बात का 116वां एपिसोड सुना। उन्होंने कहा कि मन की बात कार्यक्रम को समाज के लिए प्रेरणादायक है। इस मंच के जरिए प्रधानमंत्री विभिन्न सामाजिक मुद्दों पर जागरूकता फैलाने के साथ समाज में सकारात्मक बदलाव लाने वाले लोगों को सामने लाते हैं। एक पेड़ मां के नाम जैसे अभियानों का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि यह पहल पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन-जन को प्रेरित करती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed