{"_id":"663bc64b176d6bf3bd00623c","slug":"haryana-cm-nayab-saini-said-people-of-pakistan-are-asking-for-votes-for-congress-2024-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: सीएम नायब सैनी बोले- पाकिस्तान के लोग मांग रहे कांग्रेस के लिए वोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: सीएम नायब सैनी बोले- पाकिस्तान के लोग मांग रहे कांग्रेस के लिए वोट
Thu, 09 May 2024 12:06 AM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद/नरवाना (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद/नरवाना (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Thu, 09 May 2024 12:06 AM IST
सार
भाजपा की विजय संकल्प रैली में सीएम ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि 2029 तक देश से कांग्रेस पूरी तरह से साफ हो जाएगी।
विज्ञापन
संबोधित करते सीएम नायब सिंह सैनी।
- फोटो : संवाद (फाइल)
विस्तार
हरियाणा के जींद के नरवाना के हुडा ग्राउंड में भाजपा की विजय संकल्प रैली को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि कांग्रेस के लिए पाकिस्तान के मंत्री वोट मांग रहे हैं। वहीं कश्मीर के अलगाववादी नेता यासीन मलिक भी दिल्ली में पोस्टर लगाकर कांग्रेस के लिए वोट मांग रहे हैं। ऐसे में इन लोगों को देश कैसे सौंपा जा सकता है। इसका फैसला जनता को करना होगा।
विज्ञापन
सैनी ने कहा कि 2029 तक पूरे देश से कांग्रेस पूरी तरह से साफ हो जाएगी, कोई इनका नाम लेने वाला ही नहीं रहेगा। मंच पर जजपा विधायक रामनिवास सुरजाखेड़ा ने भाजपा के समर्थन की अपील की और मुख्यमंत्री व अशोक तंवर को शॉल ओढ़ाकर उनका स्वागत किया। इस मौके पर राज्यसभा सदस्य सुभाष बराला, सांसद सुनीता दुग्गल भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन