फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Haryana: Birendra Singh called the change of Chief Minister a fraud

Haryana: मुख्यमंत्री बदलने को बीरेंद्र सिंह ने बताया ढकोसला, बोले- एक साल पहले बदलते तो भाजपा को लाभ

Tue, 12 Mar 2024 11:07 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, उचाना, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, उचाना, जींद (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 12 Mar 2024 11:07 PM IST
सार

बीरेंद्र सिंह ने कहा कि नायब सैनी कमेरे वर्ग से हैं। अगर उनकी मानसिकता भी आरएसएस की होगी तो कोई लाभ नहीं होगा। यदि वह इससे दूर हटकर प्रदेशहित की बात करेंगे तो कुछ बात बनेगी।

विज्ञापन
Haryana: Birendra Singh called the change of Chief Minister a fraud
पत्रकारों से बातचीत करते पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह। - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा के जींद में राजीव गांधी महाविद्यालय में मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत में पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह ने कहा कि अगर मुख्यमंत्री को एक साल पहले बदलते तो भाजपा को लाभ होता क्योंकि अब तो आचार संहिता लगने वाली है और लोकसभा चुनाव होने वाले हैं। मतदाता छह महीने पहले ही मतदान करने के लिए अपना मन बना लेते हैं। इसलिए भाजपा को इससे कोई फायदा नहीं होगा।

विज्ञापन


बीरेंद्र सिंह ने कहा कि उन्होंने तो पहले ही मुख्यमंत्री बदलने की सलाह दी थी, लेकिन उनकी बात नहीं सुनी गई, अब वह मुख्यमंत्री बदल रहे हैं। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि वह फिलहाल भाजपा में हैं। जींद में जल्द ही बड़ा कार्यक्रम करके भाजपा को अलविदा कहा जाएगा। इसमें चार से पांच लाख लोग होंगे। 15 मार्च को बृजेंद्र सिंह उचाना आएंगे, जहां उनके स्वागत में एक कार्यक्रम होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed