{"_id":"64cd4072c5203380f10da6f4","slug":"hansi-branch-canal-will-be-renovated-with-135388-lakh-jind-news-c-199-1-sroh1009-3663-2023-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: हांसी ब्रांच नहर का 1353.88 लाख से होगा जीर्णोद्धार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: हांसी ब्रांच नहर का 1353.88 लाख से होगा जीर्णोद्धार
Fri, 04 Aug 2023 11:46 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Fri, 04 Aug 2023 11:46 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जींद। शहर के मध्य स्थित हांसी ब्रांच नहर का 1353.88 लाख से होगा जीर्णोद्धार किया जाएगा। इसकी प्रशासनिक अनुमति मिल गई है। विधायक डॉ. कृष्ण मिड्ढा ने हांसी ब्रांच नहर के जीर्णोद्धार को लेकर प्रयास कर रहे थे। उन्होंने इस मुद्दे को विधान सभा सत्र में उठाया था। इसके साथ ही मुख्यमंत्री मनोहरलाल से मिल कर भी नहर के जीर्णोद्धार की बात कही थी।
इस पर सरकार ने हांसी ब्रांच नहर के जीर्णोद्धार की प्रशासनिक मंजूरी दी है। हांसी ब्रांच नहर की आरडी 183000 से 198000 तक सीमेंट व कंक्रीट से निर्माण पर 1353.88 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। पटरियों को पक्का करने का काम शहरी स्थानीय निकाय विभाग करेगा। नहर की दोनों साइड की पटरी (साइड लाइन) पर पांच करोड़ से सडक़ निर्माण करवाया जाएगा। इस कार्य को सिंचाई विभाग करेगा। अगर नहर की साइड लाइन को पक्का कर दिया जाए तो इससे नहर का सौंदर्यकरण तो बढ़ेगा साथ ही ज्यादा बारिश के दौरान या ज्यादा बहाव के चलते नहर के टूटने का जा खतरा रहता है। इससे भी छुटकारा मिलेगा।