{"_id":"6410c7c3b889fa7c230e7d81","slug":"hafed-will-buy-mustard-from-today-jind-news-c-17-1-93831-2023-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: हैफेड आज से खरीदेगा सरसों","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: हैफेड आज से खरीदेगा सरसों
Wed, 15 Mar 2023 12:45 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Wed, 15 Mar 2023 12:45 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
गोहाना। सरसों फसल की कटाई शुरू होने के साथ अब विभिन्न क्षेत्र के किसान उसे बेचने के लिए नई अनाज मंडी में पहुंच रहे हैं। अनाज मंडी में बुधवार से हैफेड की ओर से सरकारी खरीद शुरू की जाएगी।
सरसों की सरकारी खरीद के लिए इस बार न्यूनतम समर्थन मूल्य 5450 रुपये निर्धारित किया गया है। फिलहाल अनाज मंडी में किसानों को सरसों का 4500 से 4800 रुपये तक भाव मिल रहा है। किसान मंडी में दो से तीन ट्रॉली सरसों लेकर पहुंच रहे हैं। अब तक निजी व्यापारियों की ओर से करीब 300 क्विंटल सरसों की खरीद की जा चुकी है। इस वर्ष किसानों की ओर से गोहाना में 4 हजार 614 एकड़ में सरसों की बिजाई की गई थी। अधिकारियों के अनुसार सरसों में नमी की मात्रा 8 फीसदी तक होनी चाहिए। इससे अधिक होने पर उसमें वजन बढ़ जाता है। जिसके बाद फसल की खरीद नहीं की जाएगी।
वर्जन
नई अनाज मंडी में सरसों की सरकारी खरीद 15 मार्च से शुरू की जाएगी। सरकारी खरीद का लाभ उन किसानों को मिलेगा, जिन्होंने पोर्टल पर पंजीकरण करवाया हुआ है। किसान फसल को सुखाकर ही मंडी में लेकर पहुंचे। -प्रवीण भारद्वाज, प्रबंधक, हैफेड, गोहाना
विज्ञापन
वर्जन
हैफेड बुधवार से सरकारी तौर पर सरसों खरीदेगा। इसके लिए पूरी तैयारियां कर ली गई है।-दीपक लोहचब, सचिव, मार्केट कमेटी, गोहाना