Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Hafed employees demanded the implementation of the Job Security Act.

Jind News: हैफेड कर्मचारियों ने की जॉब सिक्योरिटी एक्ट लागू करने की मांग

Fri, 30 Jan 2026 02:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jan 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
Hafed employees demanded the implementation of the Job Security Act.
29जेएनडी20-डीआरओ राजकुमार को ज्ञापन सौंपते हुए कर्मचारी। स्रोत कर्मचारी
नरवाना। हैफेड कर्मचारियों ने जॉब सिक्योरिटी एक्ट लागू न होने पर रोष प्रकट किया। उन्होंने वीरवार को मुख्यमंत्री के नाम डीआरओ राजकुमार को ज्ञापन दिया। कर्मचारी राजेश गौतम, राजीव, सुनील, नवीन ने मुख्यमंत्री से मांग की कि हेफेड विभाग में जॉब सिक्योरिटी एक्ट को शीघ्र लागू करवाया जाए।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि वे सभी एचकेआरएन के माध्यम से हेफेड में कार्यरत हैं और एक्ट के प्रावधानों के अनुसार उनकी पांच वर्ष की सेवा 14 अगस्त 2024 को पूरी हो चुकी है। इसके बावजूद उन्हें अब तक जॉब सिक्योरिटी एक्ट का लाभ नहीं मिल पाया है।
विज्ञापन

सरकार की ओर से विधानसभा में जॉब सिक्योरिटी एक्ट 17/2024 को कानूनी रूप से पारित कर लागू किया जा चुका है। साथ ही, चीफ सेक्रेटरी हरियाणा द्वारा स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि इस एक्ट का लाभ सभी बोर्डों, निगमों और विभागों में पोर्टल के माध्यम से सुनिश्चित किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पोर्टल का उद्घाटन 25 दिसंबर 2025 को मुख्यमंत्री ने किया था। आरोप लगाया गया कि निर्धारित समय सीमा के बावजूद हफेड विभाग के मुख्यालय पंचकूला ने अभी तक पोर्टल को अपनाया नहीं है जिससे कर्मचारियों में असंतोष व्याप्त है। इस अवसर पर अनिल, देवेंद्र, संजय, प्रदीप और सुखविंदर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed