फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   gunkani may be become nirmal village soon, jind

निर्मल गांव बनने की ओर अग्रसर हुआ गुलकनी

Thu, 22 Sep 2016 12:45 AM IST
jind
jind Updated Thu, 22 Sep 2016 12:45 AM IST
विज्ञापन
gunkani may be become nirmal village soon, jind
गुलकनी गांव का दौरा करने पहुंची एडीसी आमना तस्नीम। - फोटो : bureau
 जिले के गुलकनी गांव के लोगों ने गांव को निर्मल बनाने के लिए आपसी भाईचारे की अनूठी मिशाल पेश की है। ग्रामीणों ने गांव को पूर्ण रूप से खुले में शौच मुक्त बनाने का निर्णय लिया है। इसके लिए ग्रामीणों ने फैसला लिया है कि जिन लोगों के घरों में शौचालय नहीं है, वे अपने पड़ोसियों के शौचालय का प्रयोग कर सकते हैं। वहीं गांव की गलियों को गोबर से मुक्त बनाने के लिए ग्रामीणों ने गोबर डालने के लिए भी एक जगह निश्चित की है। पंचायत द्वारा निश्चित की गई इस जगह पर ग्रामीणों द्वारा गोबर व ठोस कूड़ा-करकट डाला जाएगा।  
विज्ञापन

गांव की स्वच्छता की वास्तविकता जांचने के लिए एडीसी आमना तस्नीम ने बुधवार को गुलकनी गांव का दौरा किया। ग्रामीणों ने एडीसी को बताया कि गुलकनी गांव के लगभग सभी घरों में शौचालयों का निर्माण हो चुका है। कुछ घरों में सरकारी मदद से शौचालयों का निर्माण हुआ है और ज्यादातर घरों में लोगों ने खुद ही अपने घरों में शौचालय का निर्माण करवाया है। जिन घरों में शौचालय नहीं बने हुए हैं, उन घरों के लोग जब बाहर शौच के लिए जाने के लिए तैयार होते हैं तभी उनके पड़ोसी उन्हें हाथ जोड़कर अपना शौचालय प्रयोग करने की प्रार्थना करते हैं। एडीसी ने कहा कि इस गांव को जल्द ही खुले में शौच मुक्त गांव का दर्जा देने के लिए सरकार को फाइल भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed