फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Gulshan Panchal appointed technical officer in World Women Boxing Championship

Jind: गुलशन पांचाल विश्व महिला मुक्केबाजी प्रतियोगिता में तकनीकी अधिकारी नियुक्त

Tue, 14 Mar 2023 01:09 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 14 Mar 2023 01:09 AM IST
सार

गुलशन पांचाल विश्व महिला मुक्केबाजी प्रतियोगिता में तकनीकी अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। वह पिछले दो वर्ष से इंडस ग्लोबल अकादमी में प्रशिक्षण दे रहे थे। इस विश्व मुक्केबाजी प्रतियोगिता में 12 में आठ मुक्केबाज हरियाणा से हैं।

विज्ञापन
Gulshan Panchal appointed technical officer in World Women Boxing Championship
गुलशन पांचाल। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

दिल्ली में होने वाली विश्व महिला मुक्केबाजी प्रतियोगिता में हरियाणा के गुलशन पांचाल फेडरेशन ऑफ इंडिया की तरफ से तकनीकी अधिकारी नियुक्त किए गए। गुलशन पांचाल जींद के साथ सटे गांव बहबलपुर के रहने वाले हैं। वह पिछले दो वर्षों से इंडस ग्लोबल अकादमी में बाक्सिंग कोच के पद पर प्रशिक्षण दे रहे हैं।
विज्ञापन


गुलशन पांचाल ने बताया कि पूरे देश से इस प्रतियोगिता के लिए छह तकनीकी अधिकारी नियुक्त हुए हैं। इसमें वह हरियाणा से अकेले हैं। दिल्ली में शुरू होने वाली विश्व महिला मुक्केबाजी प्रतियोगिता 15 मार्च से 27 मार्च तक होगी। इसमें लगभग पूरी दुनिया से 500 बॉक्सर भाग लेंगे। विश्व मुक्केबाजी प्रतियोगिता ओलंपिक के बाद विश्व की सबसे बड़ी प्रतियोगिता होती है।
विज्ञापन


भारत में तीसरी बार यह आयोजन होने जा रहा हैं। गुलशन पांचाल हरियाणा के एकमात्र टू स्टार अंतरराष्ट्रीय रेफरी और जज हैं। पहले भी वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। अब उन्हें विश्व महिला मुक्केबाजी प्रतियोगिता में भारत की ओर से तकनीकी अधिकारी के रूप में चुना गया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हरियाणा मुक्केबाजी संघ के प्रधान मेजर सत्यपाल सिंधु ने बताया कि इस विश्व मुक्केबाजी प्रतियोगिता में 12 में आठ मुक्केबाज हरियाणा से हैं। यह प्रदेश के लिए गर्व की बात है। बॉक्सर के साथ हमारे तकनीकी अधिकारी भी भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।


गुलशन पांचाल के इस पद पर नियुक्त होने पर अध्यक्ष मेजर सत्यपाल सिंधु, सचिव रविंद्र पान्नू और डायरेक्टर एडमिन ओमवीर हुडा व जिला खेल व युवा कार्यक्रम अधिकारी संतोष धीमान ने शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed