फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Gulshan becomes President of BJP Jind Urban Mandal

Jind News: गुलशन बने भाजपा जींद शहरी मंडल के अध्यक्ष

Mon, 20 Jan 2025 12:47 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Mon, 20 Jan 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
Gulshan becomes President of BJP Jind Urban Mandal
जींद। भाजपा जिलाध्यक्ष तेजेंद्र ढुल ने प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली से विचार- विमर्श करने के बाद मंडल अध्यक्षों की सूची जारी की है।
विज्ञापन

जिला मीडिया प्रभारी मनीष उर्फ बबलू गोयल ने बताया कि जींद विधानसभा क्षेत्र में गुलशन रोहिल्ला को शहरी मंडल अध्यक्ष और बलराज पांचाल को जींद जयंती मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया है। सुमन सिंह को जींद ग्रामीण और कृष्ण रेढू को पिंडारा मंडल अध्यक्ष बनाया है। प्रदीप शर्मा को जुलाना मंडल अध्यक्ष, मुकेश सैनी को रामराये मंडल अध्यक्ष, रवि को गतौली मंडल अध्यक्ष बनाया। सतीश जांगड़ा को उचाना, दीपक नंबरदार को अलेवा, श्रवण मांडी को छातर और संजय चहल को कसूहन मंडल का अध्यक्ष बनाया गया। दिनेश गोयल को नरवाना मंडल अध्यक्ष, सुरेंद्र प्रजापत को धमतान, सुरेंद्र सरपंच हथो को उझाना और पूर्व सरपंच सत्यवान शर्मा को दनौदा मंडल का अध्यक्ष बनाया गया है। उन्होंने बताया कि सफीदों, पिल्लूखेड़ा, मुआना, हाट व बराह मंडल का चुनाव अभी होल्ड किया गया है। जल्द ही इन मंडलों के अध्यक्ष का चुनाव करके जिलाध्यक्ष की तरफ से सूची जारी की जाएगी। मंडल अध्यक्ष चुनने के लिए संगठन की तरफ से जिला चुनाव अधिकारी पूर्व मंत्री कविता जैन को बनाया गया था। संगठन के लिए सक्रिय रूप से काम करने वाले कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed