{"_id":"62bdbb2a4b874b41d556c1fd","slug":"gujarat-team-beat-kolkata-by-31-points-jind-news-rtk6510078135","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुजरात की टीम ने कोलकाता को 31 अंकों से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुजरात की टीम ने कोलकाता को 31 अंकों से हराया
विज्ञापन
जस्ट कबड्डी प्रतियोगिता में जोश दिखाते हुए खिलाड़ी। संवाद।
- फोटो : Jind
सफीदों । नई अनाजमंडी में चल रही जस्ट कबड्डी प्रतियोगिता में बुधवार रात से 65 किलोग्राम भार की टीमों के बीच मुकाबले शुरू हुए। इस भार वर्ग में आठ टीमें भाग ले रही हैं। पहला मैच गुजरात व कोलकाता की टीम के बीच खेला गया। इसमें गुजरात की टीम ने 56 अंक बनाए जबकि कोलकाता की टीम केवल 25 अंक बनाकर ही सिमट गई। इसमें गुजरात की टीम ने 31 अंकों से विजय हासिल की।
दूसरे मुकाबला में तमिलनाडु ने हैदराबाद को आठ अंकों से हराया। तमिलनाडु की टीम ने 39 अंक बनाए जबकि हैदराबाद की टीम 31 अंक बना पाई। एक अन्य मुकाबले में बेंगलुरु ने मुंबई को पांच अंकों से हराया। बेंगलुरु की टीम ने 42 अंक बनाए जबकि मुंबई की टीम 37 अंक ही बना सकी।
जस्ट कबड्डी के सीईओ सोहन लाल ने बताया कि तीनों मैचों में मैन ऑफ दा मैच गुजरात के अक्षित, तमिलनाडू के मनीष तथा बैंगलुरु के सीताराम को दिया गया। इस मौके पर जस्ट कबड्डी सचिव रोशन शर्मा, अशोक वर्मा, एंकर विकास यादव, अमित, कोच सुखदेव, स्टाफ से अजय चौहान, प्रदीप तुषीर पूजा, रेखा, निद्धि, किरण भी मौजूद रही।