फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Guide activities strengthen the thinking of girls: Usha Gupta

लड़कियों की सोच को सुढृढ़ बनाती हैं गाइड गतिविधियां : उषा गुप्ता

Sat, 25 Nov 2023 12:28 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sat, 25 Nov 2023 12:28 AM IST
विज्ञापन
Guide activities strengthen the thinking of girls: Usha Gupta
जींद। हरियाणा राज्य भारत स्काउट्स एंड गाइड्स की तरफ से महर्षि विद्या मंदिर स्कूल में आयोजित तीन दिवसीय गाइड विंग के तृतीय सोपान शिविर का शुक्रवार को समापन हो गया। इसमें जिले के विभिन्न खंडों से 265 गाइड लड़कियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

गाइड विंग की जिला संगठन आयुक्त उषा गुप्ता ने बताया कि लड़कियों के सर्वांगीण विकास के लिए जिला स्तर पर शिविर लगाया गया। इसमें राज्य मुख्यालय चंडीगढ़ से अतिरिक्त राज्य संगठन आयुक्त गाइड पुष्पा ने बच्चों की गतिविधियों का अवलोकन कर लड़कियों को गाइड का इतिहास, नियम, प्रतिज्ञा, प्रार्थना, झंडा गीत आदि गतिविधियां करवाई। उन्होंने लड़कियों को जागरूक बनाने और घर, परिवार तथा समाज के साथ कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ाने में सहायक बताया। यदि हम सभी लड़कियों को इन गतिविधियों से जोड़ पाएं तो बहुत जल्द ही हमें एक सुखद परिणाम देखने को मिलेगा। गाइड गतिविधियां लड़कियों की सोच और विचार को सुदृढ़ बनाती है।
विज्ञापन

सही और गलत की समझ बढ़ती है। विपरीत परिस्थितियों में आगे बढऩे का हौसला बढ़ाती है। इस दौरान विनिता, पूनम, मंजीत ने मास्टर ट्रेनर के रूप में अपना योगदान दिया। लड़कियों ने मेहंदी, ड्राइंग, पेंटिंग, दौड़, फूड प्लाजा, किम गेम, विभिन्न गांठ लगाना सीखा। अंत में लड़कियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed