फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Grocery shops will open in Uchana for the rest of the day except Sunday

उचाना में रविवार को छोड़कर उचाना में बाकी दिन खुलेंगी किराना की दुकानें

Wed, 29 Apr 2020 11:03 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
Grocery shops will open in Uchana for the rest of the day except Sunday
लॉकडाउन के चलते दोपहर को पूरी तरह से बंद लितानी रोड बाजार। - फोटो : Jind
लॉकडाउन-2 के अंत में प्रशासन ने दुकानदारों को कुछ राहत जरूरत देनी शुरू कर दी है। अब रविवार को छोड़कर अन्य दिन दुकानें प्रतिदिन सुबह 8 से लेकर दोपहर एक बजे तक खुल सकेंगी। किराना दुकानदारों द्वारा एसडीएम से मिलकर हर रोज बाजारों में सभी दुकान खोलने की मांग की है। इससे पहले किराना की दुकानों को एक दिन एक तरफ तो दूसरे दिन दूसरे तरफ की दुकानों को खोलने का शेड्यूल बनाया था। अब किराना के दुकानदार रविवार को छोड़कर हर रोज अपनी दुकान सुबह 8 से लेकर एक बजे तक खोल सकेंगे। सब्जी, दवा, दूध की दुकान पहले के शेड्यूल की तरह ही खुलेंगी।
विज्ञापन

दोपहर 2 से शाम पांच बजे तक खुलेंगी किताबों की दुकानें
विद्यार्थियों की घर बैठे पढ़ाई शुरू हो चुकी है। ऐसे में उनको किताबों की जरूरत है। प्रशासन ने इस पर किताबों की दुकानों को खोलने का फैसला लिया है। अब रविवार को छोड़कर प्रतिदिन दोपहर दो बजे से लेकर शाम पांच बजे तक किताबों की दुकान खुलेंगी।
विज्ञापन

सीमेंट बेचता मिला दुकानदार, चेतावनी देकर छोड़ा
प्रशासन द्वारा की जा रही सख्ती के बाद भी कुछ दुकानदार लॉकडाउन का उल्लंघन करने से बाज नहीं आ रहे हैं। पुरानी मंडी के पास सीमेंट के बैग, किराना का सामान दुकान के पीछे से बेचते हुए दुकानदार को चौकी इंचार्ज ने फटकार लगाई। दुकानदारों को चेतावनी देकर छोड़ दिया। चौकी इंचार्ज कृष्ण कुमार खर्ब ने बताया कि सूचना मिली थी कि लॉकडाउन का उल्लंघन करते हुए सीमेंट विक्रेता सीमेंट बेच रहा है। जब वो वहां गए तो सीमेंट के बैगों को ट्राली में लोड करवाया जा रहा था। दुकानदार को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। ऐसे ही एक किराना दुकानदार दुकान के पीछे मकान से सामान बेचते मिला। इस दुकानदार को भी चेतावनी देकर छोड़ा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed