{"_id":"6778281a8561e2b94f0a41a7","slug":"great-gurmat-samagam-dedicated-to-the-prakash-parv-of-sri-guru-gobind-singh-from-today-jind-news-c-199-1-jnd1001-127886-2025-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: श्री गुरु गोबिंद सिंह के प्रकाश पर्व को समर्पित महान गुरमत समागम आज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: श्री गुरु गोबिंद सिंह के प्रकाश पर्व को समर्पित महान गुरमत समागम आज से
विज्ञापन
03जेएनडी02: गुरुद्वारा मंजी साहिब पातशाही नौवीं। संवाद
जींद। गुरुद्वारा मंजी साहिब पातशाही नौवीं में शनिवार को श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के 358वें प्रकाश पर्व की खुशी में श्री गुरु ग्रंथ साहिब के पाठ आंरभ होंगे। इनका भोग प्रकाश पर्व वाले दिन छह जनवरी को सुबह 10 बजे होगा। गुरु घर के प्रवक्ता बलविंदर सिंह के अनुसार इसके बाद गुरुद्वारा साहिब में धार्मिक दीवान का आयोजन किया जाएगा। इसमें बाहर से आए रागी जत्थे, ढाढी जत्थे, कथा प्रचारक गुरु गोबिंद सिंह जी के जीवन पर प्रकाश डालेंगे।
उन्होंने बताया कि पांच जनवरी को सुबह पंज प्यारों की अगुवाई में नगर कीर्तन शुरू होगा। पीछे पीछे संगत सतनाम वाहेगुरु और गुरबाणी का जाप करती हुई चलेगी। पालकी के साथ चल रही संगत शब्दों का गायन करेगी। निहंग जत्थे अपने दल, घोड़ों समेत नगर कीर्तन में शामिल होंगे। शहर में जगह-जगह स्वागत द्वार बनाकर श्रद्धालु नगर कीर्तन का स्वागत करेंगे। संगत के लिए ब्रेड-पकोड़े, चाय-दूध के लंगर भी लगाए जाएंगे। रणजीत अखाड़ा गतका ग्रुप, श्री गुरु तेग बहादुर गतका अपना जौहर दिखाएंगे। गतके के साथ तलवारबाजी का जोहर दिखाया जाएगा। गुरुघरों के शब्दी जत्थे कीर्तन के साथ संगतों को निहाल करेंगे।
नगर कीर्तन गुरुद्वारे से शुरू होकर रानी तालाब, शहर थाना, फव्वारा चौक, रामराये गेट, झांझ गेट, भारत सिनेमा, रुपया चौक, बत्तख चौक, सफीदों गेट, कुंदन सिनेमा, बाल भवन, गोहाना रोड, रानी तालाब होकर गुरुद्वारा श्री गुरु तेग बहादुर साहिब में पहुंचेगा। उन्होंने समूह संगत से समागम में पहुंचकर गुरु घर की खुशियां प्राप्त करने के लिए आह्वान किया। इस अवसर पर हरियाणा गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की सदस्य बीबी परमिंदर कौर, गुरुद्वारा मंजी साहिब के मैनेजर गुरविंद्र सिंह चौगामा, हैड ग्रंथी ज्ञानी मनजौत सिंह, जत्थेदार गुरविंद्र सिंह, जोगेंद्र सिंह पाहवा मौजूद रहे।