फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Grant of seven thousand rupees per acre will be given under Mera Pani-Meri Virasat: ADC

मेरा पानी-मेरी विरासत के तहत मिलेगा सात हजार रुपये प्रति एकड़ का अनुदान : एडीसी

Sat, 03 Jun 2023 01:34 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jun 2023 01:34 AM IST
विज्ञापन
Grant of seven thousand rupees per acre will be given under Mera Pani-Meri Virasat: ADC
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जींद। एडीसी डॉ. हरीश वशिष्ठ ने बताया कि सरकार द्वारा प्रदेश में भूजल स्तर को बचाने के लिए मेरा पानी-मेरी विरासत योजना खरीफ 2023 को लागू किया गया है। जो किसान धान की फसल के बजाय वैकल्पिक फसल जैसे मक्का, कपास, अरहर, अरंड, मूंग, ग्वार, तिल, मूंगफली, मोठ, उड़द, सोयाबीन व चारा और फल व सब्जी की खेती करने पर सात हजार रुपये प्रति एकड़ प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।

उन्होंने बताया कि जिस किसान ने पिछले वर्ष खरीफ 2022 में धान बोया था, लेकिन इस वर्ष खरीफ में किला खाली छोड़ता है, तो वह भी इस स्कीम के लाभ का हकदार माना जाएगा। यदि किसी किसान ने पिछले वर्ष फसल विविधीकरण के अंतर्गत खरीफ 2022 में मेरा पानी-मेरी विरासत के तहत प्रोत्साहन राशि ली है और खरीफ 2023 में भी वह फसल विविधिकरण करता है, तो इस स्कीम के अंतर्गत लाभ का पात्र माना जाएगा। योजना के अंतर्गत किसान हिदायतों के अनुसार वैकल्पिक फसल की बुआई करने पर ही सात हजार रुपये प्रति एकड़ प्राप्त कर सकता है। जिसके लिए उसे मेरी फसल-मेरा ब्योरा के पोर्टल पर मेरा पानी-मेरी विरासत योजना के तहत 31 जुलाई तक पंजीकरण करवाना अनिवार्य होगा। अधिक जानकारी के लिए डीडीए कार्यालय, कृषि एवं किसान कल्याण विभाग में संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed