फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Grant issued for construction of Chaupal in Uchana, Safidon and Julana: Raju Mor

उचाना, सफीदों और जुलाना में चौपाल के निर्माण के लिए ग्रांट जारी : राजू मोर

Sun, 09 Jun 2024 11:54 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sun, 09 Jun 2024 11:54 PM IST
विज्ञापन
Grant issued for construction of Chaupal in Uchana, Safidon and Julana: Raju Mor
जींद। भाजपा के जिला अध्यक्ष राजू मोर ने बताया कि जिले में विकास कार्यों को लेकर प्रदेश सरकार कोई कमी नहीं छोड़ रही है। आचार संहिता हटते ही दोबारा विकास कार्यों में तेजी आएगी और अगले कुछ माह में बड़े स्तर पर जिले में विकास कार्य होंगे।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री नायब सैनी पहले ही कह चुके हैं कि अगले करीब 100 दिन में ज्यादा से ज्यादा विकास कार्य करवाए जाएंगे। इसके लिए कार्ययोजना भी तैयार हो चुकी है। संबंधित विभागों को मुख्यमंत्री की तरफ से आदेश भी जारी हो चुके हैं। भाजपा सरकार के कार्यकाल में रिकार्ड विकास कार्य हुए हैं। जींद जिला अनदेखी का शिकार था, इसी वजह से बाकी जिलों की तुलना में पिछड़ा हुआ था। जुलाना, सफीदों और उचाना के गांवों में चौपालों के निर्माण व विशेष मरम्मत के लिए सरकार ने करोड़ों रुपये की राशि स्वीकृत की है।
विज्ञापन

किन गांवों के लिए जारी होगी ग्रांट : उचाना के डाहौला गांव में दरगहा पत्ती चौपाल के लिए 15.29 लाख, दुड़ाना की बाल्मीकि चौपाल के लिए 8.37 लाख, अलेवा तहसील के अंतर्गत आने वाले रायचंदवाला की बाल्मीकि चौपाल के लिए 8.19 लाख रुपये, रायचंदवाला की बाल्मीकि चौपाल के लिए 4.97 लाख रुपये, थुआ की बागु पत्ती चौपाल के लिए 1.54 लाख रुपये और जांगड़ा समाज की चौपाल के लिए 6.37 लाख रुपये, बड़नपुर गांव की गुर्जर पट्टी चौपाल के निर्माण कार्य के लिए 4.98 लाख रुपये, बडनपुर की बाल्मीकि चौपाल के निर्माण कार्य के लिए 14.58 लाख रुपये और बाल्मीकि चौपाल के हाल के निर्माण के लिए 10.98 लाख रुपये, प्रजापत चौपाल के लिए 11 लाख रुपये, नायक चौपाल के लिए 4.46 लाख रुपये, अनुसूचित समाज की चौपाल के लिए 7.36 लाख रुपये, बड़ौदा में बाल्मीकि चौपाल की विशेष मरम्मत के लिए 4.9 लाख रुपये, बीसी चौपाल की विशेष मरम्मत के लिए 4.87 लाख रुपये, बड़ौदा के बड़ा पाना अनुसूचित समाज चौपाल की मरम्मत के लिए 4.03 लाख रुपये, छोटा पाना अनुसूचित समाज चौपाल के लिए 4.99 लाख रुपये की ग्रांट जारी की गई है। उचाना के अधीन आने गांवों में कुल 56 चौपालों के लिए ग्रांट मिलेगी। इसी तरह जुलाना के बुढ़ा खेड़ा लाठर, बूराडेहर, गोसाईं खेड़ा, जैजैवंती, करेला, खेड़ा बख्ता, मालवी, नंदगढ़, पौली, रामकली की 18 चौपालों के लिए ग्रांट स्वीकृत हुई है। सफीदों के धड़ौली, जामनी, कालवा, मालसरी खेड़ा, ऐंचरा खुर्द, ऐंचरा कलां, अंटा, बागडू कलां, बागडू खुर्द, बहादुरगढ़, भुसलाना, डिडवाड़ा, हाट, खातला, कारखाना, खेड़ा खेमावती, कुरड़, मलार, मलिकपुर, मुआना, रामनगर, रत्ता खेड़ा, रोझला, सिंघाना की 43 चौपालों के लिए ग्रांट जारी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed