फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Grabbed six lakhs on the pretext of getting a job

Jind News: नौकरी लगवाने का झांसा देकर छह लाख हड़पे

Thu, 23 Nov 2023 11:57 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Thu, 23 Nov 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
Grabbed six lakhs on the pretext of getting a job
जींद। सफीदों के गगड़ा मोहल्ला के एक युवक को नौकरी लगवाने का झांसा देकर छह लाख रुपये हड़पने पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


गगड़ा मोहल्ला निवासी सरोज ने सफीदों शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके बेटे मोहित ने हरियाणा पुलिस की भर्ती के लिए आवेदन किया हुआ है। उनके घर के पास खेल अकेडमी चलाने वाले गांव बहादुरगढ़ निवासी प्रेम ने कहा कि उनकी नेताओं व अधिकारियों से अच्छी जान पहचान है और उसके बेटे का पुलिस की भर्ती में चयन करवा देंगे। इसके लिए 12 लाख रुपये लगेंगे। छह लाख रुपये पहले और छह लाख रुपये चयन होने के बाद देने होंगे। इससे वह उसकी बातों में आ गई। दो अगस्त 2021 को प्रेम को परिवार के लोगों के पास ही छह लाख रुपये दे दिए। इसके बाद भर्ती के लिए लिखित परीक्षा हुई लेकिन परिणाम में मेरे बेटे का नाम नहीं आया। जब उससे रुपये मांगे तो उसने बताया कि जल्द रुपये वापस कर देंगे। दबाव देने के बाद आरोपी ने एक चेक दिया, जब उसको बैंक में लगाया तो वह बाउंस हो गया। इसके बाद उसने रुपये देने से मना कर दिया और जान से मारने की धमकी दी। इस धोखाधड़ी में आरोपी प्रेम का सफीदों निवासी तेजबीर उर्फ सोनू, मेहर सिंह और मेहर सिंह की पत्नी ने भी सहयोग किया है। शहर थाना पुलिस ने प्रेम, तेजबीर उर्फ सोनू, मेहर सिंह और मेहर सिंह की पत्नी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed