{"_id":"57f00faa4f1c1b99115741af","slug":"govt-exlpoiten-farmmer-jind","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभय चौटाला ने कहा किसानों को प्रताड़ित कर रही सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अभय चौटाला ने कहा किसानों को प्रताड़ित कर रही सरकार
jind
Updated Sun, 02 Oct 2016 01:04 AM IST
विज्ञापन
देश व प्रदेश की ताजा परिस्थितियों पर चर्चा के लिए इनेलो ने शनिवार को सफीदों रोड स्थित एक बैंकेट हॉल में प्रदेश कार्यकारिणी की मीटिंग की।
- फोटो : bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश व प्रदेश की ताजा परिस्थितियों पर चर्चा के लिए इनेलो ने शनिवार को सफीदों रोड स्थित एक बैंकेट हॉल में प्रदेश कार्यकारिणी की मीटिंग की। मीटिंग में विधानसभा में विपक्ष के नेता अभय चौटाला, सांसद दुष्यंत चौटाला सहित पार्टी के तमाम वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे। अभय चौटाला ने कहा कि सरकार किसानों को प्रताड़ित कर रही है। सरकार ने ऐसे 12 हजार किसानों को टैक्स चुकाने का नोटिस भेजा है, जिनकी जमीन अधिग्रहीत कर ली गई। इसके खिलाफ सोमवार से इनेलो हर विधानसभा क्षेत्र में अभियान चलाएगी। चौटाला ने कहा कि सफेद मक्खी के कारण बर्बाद हुई किसानों की कपास, ग्वार व अन्य फसलों का पूरा मुआवजा किसानों को नहीं दिया गया। सरकार ने 12 जिलों में गिरदावरी करवाई थी और केवल पांच जिलों के किसानों को ही मुआवजा दिया गया। अभय सिंह चौटाला ने कहा कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना को हरियाणा में लागू करके सरकार ने किसानों को बर्बाद करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। चौटाला ने कहा कि यदि यह योजना इतनी ही अच्छी होती तो पड़ोसी राज्य भी इस योजना को लागू करते, लेकिन केवल भाजपा शासित राज्यों में ही इस योजना को लागू किया गया। इस मौके पर सांसद दुष्यंत चौटाला, सांसद चरणजीत सिंह रोड़ी, पूर्व मंत्री रामपाल माजरा, गोपीचंद गहलौत, डॉ. केसी बांगड़, अशोक शेरवाल, शीला भ्याण, जिला अध्यक्ष कलीराम पटवारी, विधायक परमेंद्र सिंह ढुल, विधायक डॉ. हरिचंद मिढ़ा, प्रदीप गिल, डॉ. रामचंद्र जांगड़ा मौजूद रहे।
सेनाध्यक्ष को प्रशंसा पत्र भेजेगी इनेलो
चौटाला ने कहा कि पीओके में कार्रवाई कर सेना ने बहादुरी का परिचय दिया है। चौटाला ने कहा कि इसमें प्रधानमंत्री मोदी की कोई भूमिका नहीं है। यह सब भारतीय सेना ने अपने शहीद सैनिकों का बदला लेने के लिए किया। इसलिए भारतीय सेना को इनेलो एक पत्र लिखकर बधाई देगी।
प्रदेश कार्यकारिणी की मीटिंग में सरकार पर फूटा गुस्सा
पार्टी की राज्य कार्यकारिणी की बैठक में इनेलो नेताओं सरकार की नीतियों का विरोध किया। कार्यकारिणी में पूर्व सांसद एवं नलवा से विधायक रणबीर सिंह गंगवा ने प्रधानमंत्री फसल बीमा का विरोध करते हुए इस योजना को रद्द करवाने की मांग की। इसी प्रकार टोहाना से पूर्व विधायक निशान सिंह ने धान व बाजरे घोटाले की जांच करवाने की मांग की। उन्होंने कहा कि भाजपा ने अधिकारियों वे मील मालिकों के साथ मिलकर धान की सरकारी खरीद नहीं की जिस कारण किसान धान को औने-पौने दामों पर बेचने को मजबूर हुए। इस मामले में लगभग दस हजार करोड़ रुपये का घोटाला हुआ है। उन्होंने कहा कि इस मामले की जांच करवाई जाए।
विज्ञापन
सांसद सैनी के सवाल पर अभय ने कहा 'वह कोई आदमी हैÓ
सांसद राजकुमार सैनी द्वारा तीसरे मोर्चे को लेकर दिए गए बयान पर पूछे गए सवाल पर अभय चौटाला ने कहा कि ' वह कोई आदमी है।Ó उन्होंने कहा कि सांसद सैनी सुबह से शाम तक सिर्फ जाटों के खिलाफ जहर उगलते रहते हैं। ऐसा यदि कोई और नेता करता तो सरकार अब तक देश द्रोह का केस बना देती, लेकिन भाजपा ने सांसद सैनी को खुली छूट दे रखी है। वहीं ओलंपियन साक्षी मलिक के लिए घोषित राशि नहीं देने पर कांग्रेस नेता कुलदीप विश्नोई द्वारा उठाए गए सवाल पर चौटाला ने कहा कि शायद उन्होंने बयान सही प्रकार से पढ़ा नहीं है। इनेलो ने साक्षी मलिक को एक नंबर को सम्मानित करने की घोषणा की है और इसे पूरा किया जाएगा।