फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   government will provide to people with income below one lakh 80 thousand rupees , manmohan

एक लाख 80 हजार रुपये से कम आय वाले लोगों को घर बैठे सुविधा देगी सरकार : मुख्यमंत्री

Sat, 17 Aug 2019 12:51 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 17 Aug 2019 12:51 AM IST
विज्ञापन
government will provide to people with income below one lakh 80 thousand rupees , manmohan
एकलव्य स्टेडियम में आयोजित आस्था रैली में मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने कहा कि सरकार वादों से बढ़कर काम किया है। इसके बावजूद अभी बहुत काम करने बाकी हैं। उन्होंने कहा कि जल्द ही ऐसी व्यवस्था की जाएगी कि प्रदेश में एक लाख 80 हजार रुपये से कम आय वाले लोगों को तमाम जरूरी सुविधाएं अधिकारी उनके घर जाकर मुहैया करवाएंगे। इसके लिए डॉटा तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि हरियाणा के विकास का श्रेय भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व को जाता है। इस दौरान विपक्ष पर निशाना साधते हुए सीएम ने कहा कि जींद उपचुनाव में कांग्रेस ने बहुत बड़े नेता को मैदान में उतारा, लेकिन उनकी जमानत महज एक हजार वोटों से बची, वे तीसरे स्थान पर रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि बहुत सी पार्टियों के नेता भाजपा में आ रहे हैं।
विज्ञापन

दूध में शक्कर की तरह मिल गए हैं बीरेंद्र सिंह
रैली के मंच से केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने राज्यसभा सांसद बीरेंद्र सिंह के बारे में कहा कि वे भाजपा में इस प्रकार से मिल गए हैं, जैसे दूध में शक्कर मिलती है। शाह ने कहा कि उन्होंने पांच साल पहले इसी मैदान में उन्हें भाजपा में ज्वाइन करवाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक क्विंटल सदस्या फार्म भेंट
रैली में पहुंचे अमित शाह को एक क्विंटल सदस्यता फार्म भेंट किए गए। मंच से कहा कि गया कि अमित शाह का वजन 99 किलोग्राम है, लेकिन फार्म एक क्विंटल दिए गए हैं, ताकि दिल्ली तक जाते-जाते उनका वजन एक किलोग्राम और बढ़ जाए।
अमित शाह को भेंट किया लठ
रैली के दौरान कई नेताओं ने बुक्के देकर अमित शाह का स्वागत किया, लेकिन राज्यसभा सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह ने लठ भेंट किया। इस पर अमित शाह काफी खुश नजर आए।
शाह ने लगाया हरियाणावी तड़का
जिस समय गृहमंत्री अमित शाह संबोधन के लिए माइक पर आए, एक कार्यकर्ता जोश में नारे लगते हुए उन्हें डॉ. अमित शाह कह बैठा। इसको शाह ने नोटिस किया और ठेठ हरियाणवी अंदाज में कहा कि %डॉ. कड़ै तैं बणा दिया।’

शाह ने बताई सरकार की विकास परियोजनाएं
रैली के मंच से प्रदेश सरकार द्वारा लोगों को बड़ा संदेश देने के लिए उन तमाम विकास परियोजनाओं की चर्चा गृहमंत्री अमित शाह से करवाई, जो चल रही हैं शुरू होनी हैं। इसके तहत उन्होंने जींद के बस स्टैंड से लेकर, रिंग रोड, पेयजल परियोजना तक का जिक्र कर डाला। इसके अलावा शुरू होने वाली जींद-हांसी रेल लाइन व अन्य परियोजनाओं को भी लोगों को बताया। शाह ने कहा कि भाजपा की सरकार से पहले हरियाणा की प्रति व्यक्ति आय एक लाख 35 हजार रुपये थी, लेकिन अब यह दो लाख 26 हजार 644 रुपये हो गई है। इसी प्रकार लिंगानुपात में भी सुधार हुआ है। पहले हरियाणा का लिंगानुपात 871 था, लेकिन अब यह 918 हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed