फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Government-supported MLAs also have to pay 49 lakhs for the post of SI, government is a big hub of corruption: Chautala

सरकार समर्थित विधायकों को भी एसआई पद के लिए देने पड़ रहे 49 लाख, सरकार भ्रष्टाचार का बड़ा अड्डा : चौटाला

Sat, 03 Sep 2022 12:42 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 03 Sep 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
Government-supported MLAs also have to pay 49 lakhs for the post of SI, government is a big hub of corruption: Chautala
जाट धर्मशाला में 25 सितंबर की रैली का न्यौता देते हुए पूर्व मुख्यमंत्री ओपी चौटाला। संवाद - फोटो : Jind
जींद। 25 सितंबर को पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी देवीलाल की जयंती पर फतेहाबाद में आयोजित होने वाले सम्मान समारोह का पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला ने जिला के कार्यकर्ताओं को जाट धर्मशाला में बैठक कर न्योता दिया। इस दौरान उन्होंने प्रदेश सरकार को प्रदेश के इतिहास की अब तक की सबसे भ्रष्ट सरकार करार दिया। उन्होंने कहा कि इस सरकार में नौकरियों के नाम पर बड़ा व्यापार चल रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में सभी नौकरियां रुपयों में बिक रही है। इन नौकरियों के खरीददार अब आम युवा नहीं रहे, बल्कि सरकार समर्थित विधायकों के बेटों को भी भाजपा सरकार के नुमाइदों को पैसे देने पड़ रहे है। इस सरकार में पैसे लेने के बाद भी नौकरी नहीं दी जाती और न ही पैसे वापस लौटाए जा रहे।
विज्ञापन

कहा-प्रदेश को दोनों हाथों से लूटने में लगी सरकार
उन्होंने कहा बीजेपी-जेजेपी गठबंधन की सरकार प्रदेश को दोनों हाथों से लूटने में लगी हुई है। सरकार द्वारा हाल ही में लिए गए फैसले जिसके तहत स्कूलों को बंद किया जा रहा है। यह घोर निंदनीय है इससे प्रदेश शिक्षा के क्षेत्र में काफी पिछड़ जाएगा। आज प्रदेश में विद्यार्थी अध्यापकों के लिए तरस रहे हैं। यह सरकार की गलत नीति का ही परिणाम है। यही हाल स्वास्थय के क्षेत्र में है। जिसके चलते न तो अस्पतालों में चिकित्सक हैं और न ही दवाइयां है। जींद में आज तक कोई भी रेडियोग्राफर नहीं है। जींद का नागरिक अस्पताल रेफरल केंद्र बनकर रह गया है। बेरोजगारी के मामले में प्रदेश नंबर वन पर है, सरकार रोजगार देने की बजाए रोजगार छीनने का काम कर रही है। अब प्रदेश में मौजूदा सरकार लोगों में अपना विश्वास खो चुकी है। जिस प्रकार से निकाय चुनावों में सरकार का ग्राफ नीचे गिरा है वहीं आने वाले पंचायत चुनावों में भी सरकार को मुंह की खानी पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह रहे मौजूद
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष रामफल कुंडू, सुनैना चौटाला, वेद सिंह मुंडे, बलवान सिंह कुंडू, कर्ण सिंह अलेवा, समरजीत बिल्लू पेगां, प्रदीप नैन, महावीर चहल, संतरो जागलान, सुदेश कंडेला, महावीर दरौलीखेड़ा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed