फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Government should speed up the plan for industrial units of Uchana, Khatkar, Safidon: Dushyant

उचाना, खटकड़, सफीदों की औद्योगिक इकाइयों की योजना को गति दे सरकार : दुष्यंत

Thu, 01 Aug 2024 04:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 01 Aug 2024 04:12 AM IST
विज्ञापन
Government should speed up the plan for industrial units of Uchana, Khatkar, Safidon: Dushyant
31जेएनडी30: उचाना में कार्यकर्ताओं से मुलाकात करते हुए पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला। संवा
उचाना। हरियाणा के पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि पूर्व गठबंधन सरकार ने चार सालों में प्रदेश के निजी उद्योगों को बढ़ावा दिया था, लेकिन मौजूदा भाजपा सरकार ने पिछले चार महीने में प्राइवेट सेक्टर को निराश करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि गठबंधन सरकार के प्रयासों से मारुति जैसे बड़े उद्योग आज प्रदेश में विस्तार चाहते हैं, लेकिन मौजूदा सरकार कोई सुनवाई नहीं कर रही है। यह बात बुधवार को दुष्यंत चौटाला उचाना में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही।
विज्ञापन


पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने हरियाणा सरकार से मांग करते हुए कहा कि खटकड़, उचाना, अंबाला के अलावा सफीदों में मुंबई एक्सप्रेस व 152 डी के पास बनने वाली औद्योगिक इकाइयों की योजना को सरकार गति दें। उन्होंने कहा कि सरकार ई-भूमि के जरिए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया को पूरी करे और इन औद्योगिक इकाइयों को स्थापित करवाएं, ताकि इससे रोजगार और उद्योग को बढ़ावा मिले। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि नॉनस्टॉप हरियाणा की बात करने वाली भाजपा को लोकसभा चुनाव में जनता ने ट्रेलर दिखा दिया है और विधानसभा चुनाव में बीजेपी को पूरी फिल्म भी दिखा देंगे। साथ ही दुष्यंत चौटाला ने पेरिस ओलंपिक में हरियाणा के शूटर खिलाड़ी मनु भाकर और सरबजोत सिंह द्वारा भारत के लिए मेडल जीतने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि दो मेडल जीतकर मनु भाकर ने इतिहास रचा है और उन्हें उम्मीद है कि हरियाणा के खिलाड़ी ओलंपिक में बेहतर प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed