फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Government should get the damaged crops assessed and provide compensation soon: Balbir Singh

खराब फसलों की गिरदावरी करवा जल्द मुआवजा दिलवाए सरकार : बलबीर सिंह

Fri, 26 Sep 2025 12:35 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Fri, 26 Sep 2025 12:35 AM IST
सार

नरवाना में अखिल भारतीय किसान सभा की बैठक में फसल क्षति से प्रभावित किसानों की समस्याएं सुनी गईं। पदाधिकारियों ने किसानों के लिए राहत राशि की मांग को लेकर कृषि विभाग को ज्ञापन सौंपा।

विज्ञापन
Government should get the damaged crops assessed and provide compensation soon: Balbir Singh
25जेएनडी20 : एसडीओ कृषि कल्याण विभाग को ज्ञापन सौंपते हुए किसान। स्रोत किसान।

विस्तार

नरवाना। अखिल भारतीय किसान सभा हरियाणा जींद कार्यकारिणी की बैठक वीरवार को भगत सिंह अध्ययन केंद्र में आयोजित हुई। इसकी अध्यक्षता बलजीत सिंह मांडी ने की। राज्य अध्यक्ष बलबीर सिंह मुख्य वक्ता रहे।
विज्ञापन

बैठक में चार और पांच अक्तूबर को फतेहाबाद जिले के भट्टू में होने वाले राज्य सम्मेलन की तैयारियों पर चर्चा हुई। बलबीर सिंह ने कहा कि खुले अधिवेशन में अधिक से अधिक किसानों की भागीदारी सुनिश्चित की जाए।
विज्ञापन

इसके लिए कार्यकर्ताओं को गांव-गांव जाकर किसानों को सम्मेलन में शामिल करने की जिम्मेदारी सौंपी गई। बैठक के बाद पदाधिकारियों ने क्षेत्र का दौरा किया और उन किसानों से मिले जिनकी फसलें हाल ही में खराब हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों की समस्याएं सुनने के बाद एक ज्ञापन एसडीओ कृषि कल्याण विभाग को सौंपा गया। इसमें फसल खराबे की क्षतिपूर्ति जल्द से जल्द मंजूर कर प्रभावित किसानों को राहत राशि दिलाने की मांग की गई।

इस मौके पर उप प्रधान फूल सिंह श्योकंद, राज्य कोषाध्यक्ष डिंपल, जिला प्रधान मास्टर चांद बहादुर, जिला सचिव बलिंद्र, अनीता कर्मगढ़, कमलेश सच्चाखेड़ा, कमलेश नरवाना और तहसील प्रधान दलबीर सिंह कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed