फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Government should fulfill the demands of retired employees soon: BB Goyal

Jind News: सेवानिवृत्त कर्मियों की मांगों को पूरा करे सरकार

Sun, 21 Sep 2025 11:12 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 21 Sep 2025 11:12 PM IST
विज्ञापन
Government should fulfill the demands of retired employees soon: BB Goyal
21जेएनडी21-पेंशनर्ज वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक में मौजूद पदा​धिकारी। स्रोत संगठन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। पेंशनर्ज वेलफेयर एसोसिएशन की कार्यकारिणी की बैठक रविवार को हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी स्थित रामकृष्ण मंदिर में आयोजित की गई।
बैठक में पेंशनर्स की मांगों, हितों एवं अधिकारों पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही संगठन को मजबूत बनाने और अन्य मुद्दों पर भी विचार-विमर्श हुआ।
बैठक के बाद सरकार से आग्रह किया गया कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों की पुरानी लंबित मांगों एवं हितों पर ध्यान देते हुए उन्हें शीघ्र पूरा किया जाए। इस दौरान यह निर्णय भी लिया गया कि मुख्यमंत्री के नाम एक मांगपत्र जिला उपायुक्त जिंद को सौंपा जाएगा।
इस मौके पर एसोसिएशन के नए सदस्य बलजीत सिंह सिंगरोहा का स्वागत किया गया। इस माह जन्मदिन मनाने वाले पेंशनर्स रामनिवास गोयल, भागीरथ लाल व गंगाराम सैनी के दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की गई।
विज्ञापन

बैठक में जिला मीडिया प्रभारी एवं पूर्व डीआईपीआरओ सुरेंद्र वर्मा कोथ ने कहा कि एसोसिएशन ने 65, 70 और 75 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले पेंशनर्स को 5, 10 और 15 प्रतिशत बढ़ोतरी देने, मेडिकल सुविधा बढ़ाकर तीन हजार रुपये मासिक करने तथा कैशलेस मेडिकल सुविधा उपलब्ध करवाने की मांग रखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता जिला प्रधान बृजभूषण गोयल ने की। इस अवसर पर वरिष्ठ उपप्रधान सतबीर खटकड़, महासचिव शिवकुमार बंसल, उपप्रधान रामनिवास गोयल और कोषाध्यक्ष रामफल शर्मा सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed