फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Government should fill the vacant posts of professors as soon as possible: Daljit Malik

खाली पड़े प्राध्यापकों के पदों पर जल्द से जल्द भर्ती करे सरकार : दलजीत मलिक

Wed, 12 Jun 2024 03:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jun 2024 03:12 AM IST
विज्ञापन
Government should fill the vacant posts of professors as soon as possible: Daljit Malik
11जेएनडी24 : दलजीत मलिक का फोटो।
जींद। देव हिंदू मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष दलजीत मलिक ने कहा कि प्रदेश के कॉलेजों में प्राध्यापकों के 4618 पद खाली पड़े हैं, इसके चलते कॉलेजों में शिक्षा व्यवस्था का दिवाला निकल चुका है। प्रदेश सरकार की लापरवाही के कारण युवाओं का भविष्य दाव पर लगा है।
विज्ञापन

मंगलवार को यहां जारी एक विज्ञप्ति में दलजीत मलिक ने कहा कि प्रदेश में नए शैक्षणिक सत्र 2024-25 में सरकारी कॉलेजों में दाखिले की प्रक्रिया शुरू हो गई है। लेकिन कॉलेजों में प्राध्यापकों की भारी कमी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के 182 सरकारी कॉलेजों में प्राध्यापकों के 7986 मंजूर पद हैं। लेकिन वर्तमान में 3368 ही प्राध्यापकों की संख्या है। करीब 4618 पद खाली हैं। जबकि कॉलेजों में लगातार बढ़ रही विद्यार्थियों की संख्या के अनुसार इन कॉलेजों में 8843 प्राध्यापकों की जरूरत है। कॉलेजों में खाली पड़े प्राध्यापकों के पदों के कारण युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है। जब कॉलेजों में प्राध्यापक ही नहीं होंगे तो विद्यार्थी कॉलेज में क्या पढ़ाई करेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार कॉलेजों में गेस्ट व एक्सटेंशन शिक्षकों के सहारे काम चला रही है। इसके बावजूद भी कॉलेजों में प्राध्यापकों की भारी कमी है। ऐसे में प्रदेश के युवाओं का भविष्य अंधकारमय है। मलिक ने कहा कि भाजपा सरकार प्रदेश के युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। भाजपा सरकार प्रदेश के युवाओं को शिक्षा से वंचित रखना चाहती है। इसलिए कॉलेजों में प्राध्यापकों की नियमित भर्ती नहीं की जा रही है। मलिक ने कहा कि अगर सरकार ने जल्द से जल्द कॉलेजों में प्राध्यापकों की नियमित भर्ती नहीं की तो देव हिंदू मंच प्रदेश सरकार के खिलाफ आंदोलन करने के लिए मजबूर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed