फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Government Secondary School Bidharana won a prize of Rs 50 thousand in beautification.

Jind News: राजकीय माध्यमिक विद्यालय बिधराना ने सुंदरीकरण में जीता 50 हजार का इनाम

Thu, 09 Nov 2023 11:52 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Thu, 09 Nov 2023 11:52 PM IST
विज्ञापन
Government Secondary School Bidharana won a prize of Rs 50 thousand in beautification.
09जेएनडी34-राजकीय माध्यमिक विद्यालय बिधराना स्कूल और मौजूद स्टाफ। संवाद
नरवाना। मुख्यमंत्री विद्यालय सौंदर्यीकरण योजना 2023-24 की खंड स्तरीय प्रतियोगिता में राजकीय माध्यमिक विद्यालय बिधराना को कनिष्ठ वर्ग में खंड स्तर पर प्रथम स्थान मिला। स्कूल को 50 हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा। स्कूल प्रभारी महावीर और अध्यापक नरेश वत्स ने बताया कि इस योजना के तहत अधिकारियों की टीम ने विद्यालय का सूक्ष्म निरीक्षण किया था, जिसमें विद्यालय ने खंड स्तर पर सौंदर्यीकरण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल किया। इस उपलब्धि पर एसएमसी प्रधान राजकली, सरपंच बीरबल दास व गणमान्य व्यक्तियों ने विद्यालय प्रभारी महावीर बनवाला, मुख्य शिक्षक मनोज कुमार तथा समस्त विद्यालय स्टाफ को बधाई दी। स्कूल में पांच पार्क, डिजिटल बोर्ड्स, शौचालय, पुस्तकालय, रसोई घर, सीसीटीवी कैमरे सुंदर मुख्य द्वार जल निकासी, जल संरक्षण व्यवस्था, कूड़ा निपटान की उत्तम व्यवस्था, प्रत्येक कक्षा-कक्ष में पूरा फर्नीचर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed