नरवाना। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सिंगवाल के छात्रों ने बुनियाद मिशन लेवल 2 परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्य वीरेंद्र मलिक ने बताया कि विद्यालय के 11 छात्रों यशमी, ईशा, भारती, केशु, खुशी, रिया, सेजल, नितिन, अंकुश, हरीश और योगदत ने यह परीक्षा उत्तीर्ण की है।
इस उपलब्धि पर सभी उत्तीर्ण छात्रों को सम्मानित किया। वीरेंद्र मालिक ने इस उपलब्धि का श्रेय स्कूल के प्राध्यापक सतीश कुमार और अपनी मिडल विंग के अध्यापक सुरेश शर्मा, राजीव गोयत, सुरेश भोंसले, सुरेंद्र कौर, कोमल, मुकेश और सुमन को दिया। उन्होंने कहा कि इन सबके अथक प्रयास से ग्रामीण आंचल के स्कूल ने जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इस अवसर पर प्राध्यापक चरण सिंह, राजेंद्र नेहरा, पवन कुमार, बलजीत सिंह, रविंद्र, जुगल किशोर मौजूद रहे।