{"_id":"66aac9abc1d5becb260c81f4","slug":"government-pg-college622-applications-for-280-seats-jind-news-c-199-1-sroh1009-120801-2024-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: राजकीय पीजी कॉलेज... 280 सीटों पर 622 आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: राजकीय पीजी कॉलेज... 280 सीटों पर 622 आवेदन
विज्ञापन
30जेएनडी11: राजकीय पीजी कॉलेज का फोटो।
जींद। काॅलेजों में पीजी कोर्स में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि समाप्त हो गई है। इसके बाद आवेदन का पोर्टल भी उच्चतर शिक्षा विभाग द्वारा बंद कर दिया गया। राजकीय पीजी कॉलेज में 280 सीटों पर 622 आवेदन 30 जुलाई तक पहुंचे हैं। हालांकि पीजी कोर्स में मेरिट लिस्ट जारी करने की तिथि उच्चतर शिक्षा विभाग ने घोषित नहीं की है। उम्मीद है कि अगस्त के प्रथम सप्ताह में ही मेरिट लिस्ट जारी की जा सकती है।
इसके अलावा यूजी कोर्स में भी दो मेरिट लिस्ट लगने व फिजिकल काउंसिलिंग के 15 दिन चलने के बाद लगभग एक तिहाई सीटें अभी भी रिक्त हैं। अब कॉलेजों में रिक्त बची सीट भरने के लिए उच्चतर शिक्षा विभाग द्वारा दोबारा से फिजिकल काउंसिलिंग का शेडयूल आने की उम्मीद बनी है। जिलेभर के सभी निजी व सरकारी कॉलेजों में लगभग साढ़े 11 हजार सीटें थीं। इनमें से लगभग आठ हजार सीटें ही भरी हैं। आवेदन प्रक्रिया के बाद कॉलेजों में दाखिले को लेकर उच्चतर शिक्षा विभाग द्वारा जुलाई के पहले सप्ताह में प्रथम मेरिट लिस्ट जारी की गई थी। इसमें ज्यादातर संकायों में विभिन्न कैटेगरी में उच्चतम मेरिट लिस्ट 100 प्रतिशत से ऊपर रही थी। इसके बाद दूसरी मेरिट लिस्ट के बाद भी कॉलेजों में लगभग 40 प्रतिशत से ज्यादा सीट खाली रही। इसके बाद 18 से 24 जुलाई तक 100 रुपये लेट फीस और 25 से 30 जुलाई तक 100 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से लेट फीस के साथ फिजिकल काउंसिलिंग के तहत दाखिले हुए। इसके बाद अभी तक कॉलेजों में एक तिहाई सीटें खाली रहीं।
बाक्स
ये है कॉलेजों में दाखिलों का ब्योरा
राजकीय पीजी कॉलेज में विभिन्न संकायों में 1550 सीटों में से 349 सीट खाली बची हैं। राजकीय महिला कॉलेजों में विभिन्न संकायों में निर्धारित 1030 सीटों में से 257 सीट बची हुई हैं। राजकीय कॉलेज सफीदों में 780 सीटों में 332 सीट खाली बची। सफीदों के सरला मेमोरियल कॉलेज में बीए में निर्धारित 320 सीट में 128 सीट खाली बची हुई हैं। वहीं बीकॉम संकाय में 80 सीट में 43 सीट खाली बची हैं। अब रिक्त सीटों को भरने के लिए कॉलेजों को उच्चतर शिक्षा विभाग से आगामी शेड्यूल की उम्मीद है।
विज्ञापन
बॉक्स
दोबारा से शेड्यूल आने पर होगा रिक्त सीटों पर दाखिला
राजकीय पीजी कॉलेज में विभिन्न संकायों में सीट खाली बची हुई हैं। इसके अलावा दूसरे कॉलेजों में भी सीट रिक्त हैं। खाली सीटों को भरे जाने को लेकर उच्चतर शिक्षा विभाग द्वारा फिजिकल काउंसिलिंग को लेकर शेड्यूल जारी करने की उम्मीद है। अगर शेड्यूल जारी होता है तो रिक्त सीटों पर विद्यार्थियों को दाखिला दिया जाएगा।
-डॉ. सत्यवान मलिक प्राचार्य राजकीय पीजी कॉलेज जींद।