फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Government not serious towards farmers: Chautala

सरकार किसानों के प्रति गंभीर नहीं : चौटाला

Sun, 17 Apr 2022 11:46 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 17 Apr 2022 11:46 PM IST
विज्ञापन
Government not serious towards farmers: Chautala
कालवन गांव के खेतों हुई आगजनी की घटना के बाद खेतों में पहुंचे पूर्व सीएम ओपी चौटाला। - फोटो : Jind
नरवाना। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला ने रविवार को नरवाना हल्के के गांव कालवन, ढाबी टेक सिंह, पीपलथा और खरल गांव में पहुंच कर आग लगने से खेतों में जली गेहूं की फसल को देखा। पीड़ित किसानों से बातचीत कर उनकी समस्याएं जानी।
विज्ञापन

ओमप्रकाश चौटाला ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों के प्रति गंभीर नहीं है। गेहूं जलने से किसान बर्बादी की कगार पर खड़ा है। आगे से किसी भी किसान को ऐसा नुकसान न उठाना पड़े इसके लिए सरकार को उचित कदम उठाने चाहिए। चौटाला ने किसानों को भरोसा दिलाया कि वे इस मामले में सरकार से बात करेंगे और पीड़ित किसानों को बर्बाद हुई फसलों का ज्यादा से ज्यादा मुआवजा दिलाने का प्रयास करेंगे। गांव कालवन के किसान बलवान, शमशेेर, फूल सिंह, दिलबाग, इंद्र ने बताया कि जब उनके खेतों में आग लगी तब प्रशासन की ओर से किसी भी तरह की कोई मदद नहीं मिली जिसके कारण उनके सैकड़ों एकड़ फसल जलकर राख हो गई। उन्होंने ने बताया कि आग की घटना से छोटा 2-3 किले का जमींदार तो बिल्कुल ही मारा गया जो खेती के सहारे अपना गुजर-बसर कर रहा था। उसके परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। उसके लिए खाने के दाने भी नहीं बचे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed