फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Government not conducting panchayat elections due to fear of public: Abhay Chautala

जनता के डर से पंचायत चुनाव नहीं करवा रही सरकार : अभय चौटाला

Tue, 23 Mar 2021 10:58 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 23 Mar 2021 10:58 PM IST
विज्ञापन
Government not conducting panchayat elections due to fear of public: Abhay Chautala
पार्टी के कार्यालय में पत्रकारों से बाचतीच करते इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला। संवाद - फोटो : Jind
इनेलो के प्रधान महासचिव व पूर्व विधायक अभय सिंह चौटाला ने मंगलवार को सफीदों रोड स्थित पार्टी कार्यालय में कहा कि आज भाजपा व जजपा सरकार का भारी विरोध हो रहा है। आम आदमी इनकी गलत नीतियों के कारण इनका विरोध कर रहा है। इसी डर से सरकार पंचायत चुनाव करवाने से पीछे हट रही है। इसके अलावा उन्होंने उचाना में जजपा कार्यालय के घेराव के दौरान उनके निजी सचिव जगदीश सिहाग को दी गई पुलिस सुरक्षा पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि पुलिस प्रशासन का सरकार दुरुपयोग कर रही है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वह जींद जिले के प्रत्येक गांव में जाकर सरकार की गलत नीतियों की पोल खोलने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि वह 31 मार्च से तीन अप्रैल तक उचाना हलके के गांव-गांव जाकर लोगों से मिलेंगे। इससे जहां पार्टी संगठन को मजबूत करने के लिए लोगों से संपर्क होगा, वहीं चल रहे किसान आंदोलन को मजबूती प्रदान करने के लिए भी प्रेरित करेंगे। हरियाणा की गठबंधन सरकार के मुख्यमंत्री से लेकर विधायक तक का हरियाणा की जनता ने सामाजिक बहिष्कार किया हुआ है ऐसे में सरकार जनता में अपना विश्वास खो चुकी है। इस अवसर पर जिला प्रधान रामफल कुंडू, वेद सिंह मुंडे, कर्ण सिंह अलेवा, समरजीत बिल्लू पेगां, बलवान कुंडू, बनी सिंह , सुनील नायक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed