फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Government is imposing new rules for recognition on permanently recognized schools: Wazir

सरकार स्थायी मान्यता प्राप्त स्कूलों पर मान्यता के लिए थोप रही नए नियम : वजीर

Fri, 19 Jul 2024 02:25 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Fri, 19 Jul 2024 02:25 AM IST
विज्ञापन
Government is imposing new rules for recognition on permanently recognized schools: Wazir
19जेएनडी32:हरियाणा प्राइवेट स्कू ल संघ हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष वजीर ढांडा पत्रकार वार्ता कर जा
जींद। हरियाणा प्राइवेट स्कूल संघ हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष वजीर ढांडा ने कहा कि सरकार स्थायी मान्यता प्राप्त स्कूलों पर भी मान्यता के लिए नए नियम थोप रही है। वहीं स्कूल बसों पर यात्री कर लगा रही है। जिसे प्राइवेट स्कूल संचालक कभी सहन नहीं करेंगे। वह लंबे समय से सरकार के साथ वार्ता कर रहे हैं, लेकिन उनकी मांगों की तरफ ध्यान नहीं दे रही है। उन्होंने कहा कि अगर सरकार ने जल्द उनकी मांगों को पूरा नहीं किया तो वह आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे। यह बात वीरवार को वजीर ढांडा ने गोहाना रोड पर एक होटल में पत्रकार वार्ता कर कही।
विज्ञापन


वजीर ढांडा ने कहा कि प्राइवेट स्कूल संचालकों को नए संगठन की जरूरत इसलिए पड़ी, क्योंकि पूर्व में चल रहा प्राइवेट स्कूल संघ उनकी मांगों को लेकर सक्रिय नहीं था। कहीं न कहीं प्रदेशाध्यक्ष के मन में सरकार के प्रति नरम रवैया था। प्राइवेट स्कूल संचालकों की समस्याओं के समाधान के लिए इस नए संगठन का गठन किया गया है। ढांडा ने कहा कि प्राइवेट स्कूल संचालकों की लड़ाई सरकार के साथ 2001 से चल रही है। जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होंगी, तब तक उनकी लड़ाई जारी रहेगी। ढांडा ने कहा कि कोरोना के बाद से प्राइवेट स्कूलों के हालात अच्छे नहीं हैं। सरकार प्राइवेट स्कूलों में 134 ए के तहत गरीब विद्यार्थियों को पढ़वा रही है, लेकिन आज तक प्राइवेट स्कूलों को उनकी राशि जारी नहीं की गई है। प्रदेशभर के प्राइवेट स्कूलों के सरकार की तरफ 800 करोड़ रुपये लंबित हैं, इसलिए राशि जल्द जारी हो। ढांडा ने कहा कि सरकार स्कूल बसों में आने वाले विद्यार्थियों को यात्री बताकर यात्री टैक्स वसूल रही है, जो बेहद शर्मनाक है। वहीं स्थायी मान्यता प्राप्त स्कूलों पर मान्यता के नए नियम थोपना भी भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने का है। नए नियम लागू होने से अधिकारियों के लिए भ्रष्टाचार के नए रास्ते खुलेंगे। उन्होंने कहा कि महापुरुषों की जयंती पर स्कूलों की छुट्टियां करने की बजाय स्कूल स्तर पर महापुरुषों की जयंती मनाई जानी चाहिए, ताकि बच्चे अपने महापुरुषों के जीवन से प्रेरणा ले सकें। उन्होंने कहा कि सरकार ने नियम बनाया था कि 16 साल से कम उम्र का बच्चा अकेडमी में दाखिला नहीं ले सकेगा, लेकिन आज तक सरकार द्वारा इस नियम को लागू नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि संघ द्वारा मुख्यमंत्री से मिलने का समय मांगा गया अगर मुख्यमंत्री ने जल्द ही उनकी मांगों को पूरा नहीं किया तो वह आंदोलन के लिए मजबूर होंगे। इस अवसर पर उनके साथ महासचिव दलशेर लोहान, वरिष्ठ उपप्रधान राजेश कुमार, संगठन मंत्री राजेश शास्त्री, जिला प्रधान पुरुषोत्तम शर्मा, जिला महासचिव विनोद मलिक व सुनील खोखर भी मौजूद रहे।

19जेएनडी32:हरियाणा प्राइवेट स्कू ल संघ हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष वजीर ढांडा पत्रकार वार्ता कर जा

19जेएनडी32:हरियाणा प्राइवेट स्कू ल संघ हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष वजीर ढांडा पत्रकार वार्ता कर जा

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed