फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Government has run welfare schemes for every section: Dr. Rajshree

सरकार ने हर वर्ग के लिए चलाई हैं कल्याणकारी योजनाएं : डॉ. राजश्री

Tue, 07 Dec 2021 11:12 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 07 Dec 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
Government has run welfare schemes for every section: Dr. Rajshree
अंत्योदय मेले का निरीक्षण करते अधिकारी। - फोटो : Jind
पिल्लूखेड़ा। बीडीपीओ कार्यालय में प्रदेश सरकार की विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ आम जनता तक पहुंचाने के लिए अंत्योदय ग्राम उत्थान मेला लगाया गया। मेले के शुभारंभ में आईपीएस डॉ. राजश्री व एसडीएम डॉ. आनंद कुमार शर्मा, मुख्यमंत्री सुशासन सहयोगी साकेत शुभ, बीडीपीओ अमित कुमार, डीडीपीओ राजकुमार और नायब तहसीलदार इंद्र सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन

अधिकारियों ने मेले में विभिन्न विभागों के 18 स्टॉलों का निरीक्षण किया और उन पर बैठे कर्मचारियों को जनता को सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए। सबसे ज्यादा भीड़ पशुपालन एवं डेयरी विभाग, हरियाणा अनुसूचित जाति एवं विकास निगम, मिल्क प्लांट व बैंकों के स्टालों पर रही। इसके अतिरिक्त मेले में परामर्श डेस्क भी लगाई गई है, जिस पर बैठे कर्मचारी लाभार्थियों को योजनाओं की संपूर्ण जानकारी उपलब्ध करवा रहे थे। डॉ. राजश्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने हर वर्ग के लोगों के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं चलाई हुई हैं। इसका मुख्य उद्देश्य अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। इसी के मद्देनजर प्रदेश में हर परिवार का डाटा परिवार पहचान पत्र में संकलित किया गया और एक लाख 80 रुपये से कम आय के परिवार के उत्थान के लिए मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार योजना क्रियान्वित की गई है। एसडीएम डॉ. आनंद कुमार शर्मा ने कहा कि इन मेलों के माध्यम से परिवार का सदस्य रुचि और क्षमता अनुसार कार्य कर अपनी आय में वृद्धि करें, ताकि कोई भी परिवार गरीब नहीं रहे। इस योजना में सबसे पहले परिवार के सदस्य की काउंसिलिंग की जाती है और जो भी वह कार्य करने का निर्णय लेता है विभाग द्वारा सहायता की जाती है। यदि उन्हें बैंक से लोन चाहिए तो वह सुविधा भी इस मेले में की गई है और पात्र व्यक्ति को लाभ प्रदान किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed