{"_id":"5fce6ac18ebc3ecf9277d7d6","slug":"government-has-lost-faith-of-public-and-legislators-congress-will-bring-no-confidence-motion-hooda-jind-news-rtk5854478137","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनता और विधायकों का विश्वास खो चुकी है सरकार, कांग्रेस लाएगी अविश्वास प्रस्ताव : हुड्डा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनता और विधायकों का विश्वास खो चुकी है सरकार, कांग्रेस लाएगी अविश्वास प्रस्ताव : हुड्डा
विज्ञापन
पत्रकारों से बातचीत करते पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा।
- फोटो : Jind
जींद। कांग्रेस किसानों के भारत बंद का समर्थन करती है। प्रदेश सरकार आम जनता व विधायकों का विश्वास खो चुकी है। यह कहना है पूर्व मुख्यमंत्री और विधानसभा में विपक्ष के नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा का। उन्होंने कहा कि राज्यपाल को पत्र लिख कर विधानसभा का आपातकालीन सत्र बुलाने की मांग की है। हुड्डा के अनुसार इसमें वे लोग बेनकाब हो जाएंगे, जो किसानों के साथ होने के बयान दे रहे हैं और सरकार के साथ खड़े हैं।
सोमवार को पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में पत्रकारों से बातचीत में हुड्डा ने कहा कि भारत बंद किसान आंदोलन की तरह शांतिपूर्ण और अनुशासित होना चाहिए। इसके लिए उन्होंने अपनी टीम के लोगों को भारत बंद में शामिल होने को कहा है। किसानों की मांगें पूरी तरह जायज हैं और वे किसानों के साथ हैं। फसलों की एमएसपी हर किसान का अधिकार है और ये सुनिश्चित करना हर सरकार की जिम्मेदारी है। हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस विधानसभा में सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लेकर आएगी। प्रदेश सरकार जनता और विधायकों का विश्वास खो चुकी है। निर्दलीय व जजपा के कई विधायक सरकार के खिलाफ खुल कर सामने आ चुके हैं। ऐसे में अविश्वास प्रस्ताव में यह भी साफ हो जाएगा कि कौन किसानों के साथ है और कौन नहीं। हुड्डा ने कहा कि दिल्ली देश की राजधानी है और सरकार ने जिस प्रकार किसानों को रोकने का प्रयास किया है, उसकी वे निंदा करते हैं।
अनुबंध कृषि पर हों नियम
भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा उनके कार्यकाल में भी अनुबंध कृषि की व्यवस्था थी, लेकिन तब कड़े नियम बनाए गए थे, ताकि किसान को नुकसान न हो। इसके विपरीत आज के नए कानूनों में किसान को बर्बाद करने की व्यवस्था है।