फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Government committed to development of villages: Krishna Kumar Bedi

गांवों के विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध : कृष्ण कुमार बेदी

Mon, 26 Jan 2026 12:54 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Mon, 26 Jan 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
Government committed to development of villages: Krishna Kumar Bedi
25जेएनडी20: उद्घाटन करते हुए कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी। संवाद।
नरवाना। गांव बेलरखा में विकास को मजबूती देने वाले कार्यों को पूरा कर लिया गया है। गांव में 16 लाख से गोशाला शेड निर्माण और गली निर्माण जैसे महत्वपूर्ण विकास कार्य कराए गए हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि विकास कार्यों से गांव की तस्वीर बदलेगी और साफ-सफाई के स्तर में भी सुधार आएगा। इन विकास कार्यों का रविवार को हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने उद्घाटन किया। मंत्री ने कहा कि हरियाणा सरकार गांवों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे को मजबूत करना सरकार की प्राथमिकता है ताकि शहरों की तर्ज पर गांवों में भी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें। सरकार का लक्ष्य है कि विकास योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंचे। ग्रामीणों ने पेयजल आपूर्ति, सड़कों की स्थिति, साफ-सफाई और बिजली व्यवस्था से जुड़ी समस्याएं रखीं। मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि जन-शिकायतों का समाधान समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से किया जाए, ताकि ग्रामीणों को राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed